spot_img

बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग को दे रही बढ़ावा : Hemant Soren

Date:

spot_img
spot_img

दुमका : मुख्यमंत्री Hemant Soren ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि भाजपा हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा दे रही है। लोकतंत्र की हत्या धन-बल पर करने का प्रयास कर रही है। दीपक प्रकाश के तीन महीने में सरकार बदलने के बयान पर कहा कि इस तरह का बयान देने का मतलब है कि भाजपा को चुनाव से कोई लेना देना नहीं है। यूपीए के कितने विधायक भाजपा के टच में हैं के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने विधायकों को खरीदने के लिए दुकान खोल कर रखी है क्या। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों के कारण ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस मामले की सघनता से जांच होगी। जांच में सत्ता परिवर्तन के भाजपा के इरादे का पर्दाफाश किया जाएगा। Hemant Soren ने कहा कि बहुत सोच समझकर और सहयोगी दलों से राय लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर कानूनी कार्यवाही की गई है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO) 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के सवाल पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम क्यों गिरफ्तार करें। इनके जैसा लाठी चलाने वाली हमारी पार्टी नहीं है। हमारा दिल बड़ा है, हमने पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का केस वापस लिया है। हम इन छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन अगर कोई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं, कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

दोनों सीट महागठबंधन के खाते में आएगी : Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव के बाद सरकार का पूरा फोकस विकास कार्यों को पटरी पर लाने और राज्‍य को कोरोना संक्रमण से मुक्‍त कराने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि अबतक जो संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार दोनों सीट महागठबंधन के खाते में जाती दिख रही है।

इसे भी पढ़ें : Dumka-Bermo by-election : सत्‍ता पक्ष और विपक्ष ने झोंकी ताकत

केंद्र पर साधा निशाना

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे आरबीआई खाते से पैसे निकाले जा रहे हैं। राज्य की बिजली काटी जा रही है। हमें बिना कॉन्‍फिडेंस में लिए खनन का निजीकरण किया जा रहा है, केंद्र गैर बीजेपी शासित प्रदेशों को परेशान कर रहा है।

भाजपा में वंशवाद की भरमार

भाजपा के वंशवाद के सवाल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा में ही वंशवाद की भरमार है। भानू प्रताप शाही से लेकर कई ऐसे वंशवाद के मामले हैं। हमारे 30 विधायक में कितने वंशवाद से जुड़े हैं, भाजपा बताए।

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...