UP : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा जाने वाले चेहरों को लेकर BJP ने तस्वीर साफ कर दी है। पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं। सूची में पुराने नेताओं के साथ नये चेहरों को भी जगह दी गई है। BJP के उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा हरदीप पुरी और बीएल वर्मा के नाम को लेकर है। दोनों को इस बार यूपी से राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया है। BJP ने उम्मीदवारों के चयन में संगठन और सामाजिक समीकरण, दोनों पर फोकस रखा है।
BJP ने इन 8 चेहरों पर खेला दांव, देखें लिस्ट…
Date:





