सुरक्षित सीटों पर नुकसान के साथ बड़ी पार्टी बनी भाजपा… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि इस बार भाजपा को सुरक्षित कुल 84 सीटों पर नुकसान हुआ है। कुल 543 सीटें में से 412 सामान्य सीटें हैं, वहीं अनुसूचित जाति के लिये 84 और अनुसूचित जनजाति के लिए 47 सीटें आरक्षित हैं। इस बार अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित कुल 84 सीटों में इस बार भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है। हालांकि भाजपा को कुछ नुकसान भी हुआ है। पार्टी इस बार 84 में से 28 संसदीय क्षेत्रों में ही जीत पाई है। वहीं, 35 सीटों पर अन्य दलों के उम्मीदवार जीते है। वहीं देश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 20 और आप ने एक सीट पर कामयाबी हासिल की है।

वहीं अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 47 सीटों में से भी अधिकतर भाजपा ने ही कब्जाई हैं, लेकिन यहां भी उसे नुकसान हुआ है। पार्टी ने 47 में से 24 सीटों पर जीत हासिल की है, जो कि पिछले बार से सात कम हैं। इसके बाद कांग्रेस को 13 और अन्य को 10 सीटें मिली हैं।

पूरे चुनाव के दौरान आरक्षण और संविधान के मुद्दे पर पार्टियों में जुबानी जंग चलती रही। भाजपा ने इल्जाम लगाया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो एससी-एसटी का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दे दिया जायेगा। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता में आई तो संविधान बदल दिया जायेगा और एससी-एसटी का आरक्षण खत्म कर दिया जायेगा। खैर 4 जून के नतीजों के बाद यह साफ हो गया कि देश की जनता ने किस पर भरोसा जताया और किस पर नहीं? साल 2019 में भाजपा खुद के दम पर सत्ता में आई थी। तब भाजपा ने सबसे ज्यादा 303 सीटें जीतीं। इसके बाद कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के 22 सांसद, बसपा के 10, माकपा के 3, भाकपा के 2 और एनसीपी के 5 सांसद जीते थे।

इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…

इसे भी पढ़ें :मतदान के बीच पानी में फेंके EVM और VVPAT… जानें कहां

इसे भी पढ़ें :इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, 172 यात्री थे सवार…

इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन

इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें

इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…

 

spot_img

Related articles:

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...