Jamshedpur : बर्थडे ब्वाय और उसके एक जिगरी दोस्त काल के गाल में समा गये। दोनों जमशेदपुर के बांकी डैम में डूब गये। किशोर रेयान क्रूज टोप्पो और रॉबिन साइमन जॉन की डेड बॉडी देख वहां मौजूद हर किसी का कलेजा फट गया। दोनों की उम्र 13 से 17 साल के बीच है। दोनों जमशेदपुर के बिरसानगर जोन रोड नंबर 6 और 1 के रहनेवाले थे। खबर है कि रेयान क्रूज टोप्पो का रविवार को बर्थडे था। वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी मनाने गये। उनका मन फूटबॉल खेलने का भी था। डैम किनारे जाने के बाद रेयान और रॉबिन का मन बदल गया। दोनों नहाने के मकसद से डैम में उतरे। रेयान का पैर फिसल गया। रॉबिन ने उसके पैर को पकड़ लिया। धीर-धीरे दोनों गहरे पानी में चले गये और डूब गये। स्थानीय मछुआरों ने दोनों के डेड बॉडी को बाहर निकाला। उनके घर के लोगों की हालत खराब है।
इसे भी पढ़ें :मशहूर दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी नहीं रहे… जानें
इसे भी पढ़ें :वीमेंस चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तैयारी पूरी, कोरियन टीम पहुंची रांची…
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तान ने दिया यह टारगेट…
इसे भी पढ़ें :दिन मे हुई बहस, शाम को उतारा मौ*त के घाट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची में दर्दनाक हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें :Women’s Asian Champions Trophy : जापानी हॉकी टीम पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत…




