- बनेंगे किसानों की सृद्धि का वाहक, देंगे नई पहचान और सम्मान
- राज्य के 58 लाख किसानों को लाभान्वित करने का रखा गया है लक्ष्य
RANCHI : झारखंड के ‘बिरसा किसान’ अब राज्य में कृषि क्षेत्र में एक नए युग का आगाज करेंगे। अपने नाम के अनुरूप ये किसानों की समृद्धि का वाहक बनेंगे। किसानों को नई पहचान और सम्मान देंगे। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर कृषि विभाग एक नए युग की शुरुआत करने और अधिक से अधिक गरीब किसानों को कृषि योजनाओं के तहत लाने का समग्र प्रयास कर रहा है। झारखंड के लगभग 58 लाख किसानों को कृषि विभाग पारदर्शिता के साथ बिरसा किसान के रूप में पहचान देने के कार्य को मूर्त रूप देने में जुट गया है।
Read more:ऐसी निर्मम हत्या… पुलिस वालों की भी कांप गई रूह…
क्या है बिरसा किसान
बिरसा किसान के तहत किसानों को एक यूनिक आईडी के साथ पंजीकृत किया जाएगा। इसमें आधार कार्ड, मोबाइल और बचत खाता संख्या (डीबीटी के लिए) आदि अनिवार्य होंगे। किसानों का प्रज्ञा केंद्रों में ई-केवाईसी किया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि केवल आधार संख्या वाले प्रामाणिक किसान ही पंजीकृत हैं। उसके बाद भूमि विवरण इंटरफ़ेस के माध्यम से राजस्व विभाग के डेटाबेस से प्राप्त किया जाएगा। किसानों के लिए जारी होनेवाले विशिष्ट आईडी कार्ड में एक बार कोड होगा। विशिष्ट आईडी का उपयोग किसानों की पहचान के रूप में किया जाएगा। इस संख्या का उपयोग जिला कृषि पदाधिकारियों एवं अन्य द्वारा विभिन्न योजनाओं जैसे, बीज, कृषि उपकरण इत्यादि के तहत किसानों को लाभान्वित करने के लिए होगा।
Read more:जानें Whatsapp के तीन नए फीचर्स और करें Try
एक ही किसान को विभिन्न योजनाओं का लाभ
बिरसा किसान की परिकल्पना एक ही किसान को विभिन्न योजनाओं का लाभ देना है। इस प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका और फर्जी तरीके से लाभ उठा रहे लोगों की पहचान भी की जाएगी। अंततः वास्तविक, गरीब किसानों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। किसानों को योजना का लाभ देने से पूर्व डीएओ द्वारा जांच की जाएगी कि किसान को वर्तमान या पिछले वर्षों में समान लाभ प्राप्त हुआ है या नहीं। इस प्रकार एक डेटाबेस किसानों का बनाया जाएगा। सभी बिरसा किसानों को विभाग से एक समान रूप से जोड़ा जाएगा।
Read more:CSP से दिनदहाड़े लूट, इंचार्ज को पिस्टल भिड़ा लूट लिए….
योजना पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा कार्य
पहले फेज में डेटाबेस का उपयोग विभाग के भीतर दोहराव आदि की जांच के लिए किया जाएगा। दूसरे फेज में डेटा बेस का उपयोग विभिन्न विभागों और कृषि विभाग के बीच लाभुकों के दोहराव की जांच के लिए किया जाएगा। तीसरे पुेज में इसका उपयोग सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों के बीच लाभुक के दोहराव आदि की जांच के लिए किया जाएगा। किसानों की भूमि के विवरण का डिजिटलीकरण, किसान द्वारा उत्पादित फसल का प्रकार, कुल उत्पादन आदि का आंकलन कर यूनिक आईडी में संग्रहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त फसल से संबंधित सलाह, बाजार, उत्पादन और नुकसान का आकलन भी होगा।
बिरसा किसान का उद्देश्य राज्य के किसानों को लाभ प्रदान करना है। राज्य के किसानों को सशक्त और उन्नत बनाने के मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप विभाग डेटाबेस बनाने के लिए सभी वांछित जानकारी एकत्र करने पर काम कर रहा है। किसानों को सरकार द्वारा एक विशिष्ट आईडी दी जाएगी, जो हमें विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थी की पहचान करने में मदद करेगी। सरकार राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। इसे हासिल करने के लिए हम अपने किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।‘
Read more:नाज है उनपर, जिसने लहू का तिलक माथे पर लगाया…वीडियो








