कार की चपेट में आए बाइक सवार, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चतरा : चतरा के बगरा-जबड़ा मोड़ ईलाके में कोहराम तब मचा जब एक अनियंत्रित बलेनो कार ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया। कार चालक कार के साथ मौके से फरार हो गया। सोनू के मौत की खबर मिलते ही घर के साथ-साथ पूरे इलाके में कोहराम मच गया है

मृतक सोनू कुमार की पहचान सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा लुतिडीह गांव निवासी के रुप में हुई है। मंगलवार रात मृतक सोनू अपने दोस्त कुंदन कुमार के साथ भाइक से अपने गांव जा रहा था कि तभी उल्टी दिशा से स्पीड में आ रहे अनियंत्रित बलेनो कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जहां बाइक चला रहे सोनू कुमार की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कुंदन कुमार को ग्रामीणों ने आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, वहीं दूसरी ओर बालूमाथ थाना पुलिस के सहयोग से भाग रहे बलेनो कार चालक को कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : भारत के इतिहास में पहली बार एक महिला को होगी फांसी

इसे भी पढ़ें : मां के दरबार में लगातार तीसरी बार हुई चोरी, कमेटी ने नशेड़ियों पर साधा                         निशाना

इसे भी पढ़ें : ट्विटर..टूलकिट..टेलीग्राम..खालिस्तान और अब पाकिस्तान..जाने पूरा कनेक्शन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...