spot_img
spot_img
spot_img

बिहार का वोटर संग्राम, आयोग के आंकड़े चौंकाने वाले

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार की सियासी जमीन पर इस वक्त सबसे बड़ी जंग वोटर लिस्ट को लेकर छिड़ी हुई है। इंडिया गठबंधन लगातार आरोप जड़ रहा है कि बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा ने इस बहस को और उभार दिया है। लेकिन, चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े बिल्कुल अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं।

आयोग का खुलासा

अब तक 1.98 लाख लोगों ने खुद ही नाम कटवाने के लिये आवेदन किया। वहीं, 29,879 लोगों ने नया नाम जुड़वाने की मांग की है। बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की ओर से 25 नये नाम जोड़ने और 103 नाम हटाने के लिये आवेदन हुये। 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 99.11% लोगों ने दस्तावेज सत्यापन के लिये जमा कर दिये हैं। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित होगी।

आपत्तियों की गिनती पर विवाद

मतदाता सूची के प्रारूप पर सिर्फ दो दलों ने दावा-आपत्ति दर्ज की है। भाकपा-माले (लिबरेशन) ने 10 आपत्तियां दर्ज कीं है, वहीं, BLAs की संख्या 1,496 है। राजद ने 10 आपत्तियां दर्ज कीं है, BLAs की संख्या 47,506 है। भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल मीडिया से बोले, “हमने 100 से ज्यादा आपत्तियां दर्ज कराई थीं, लेकिन रिकॉर्ड में सिर्फ 10 ही दिखाई जा रही हैं। यह बहुत बड़ी साजिश है।”

इसे भी पढ़ें : भज्जी का थप्पड़ और श्रीसंत की आंखों से छलकते आंसू, बड़ा खुलासा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...