spot_img
spot_img
spot_img

भज्जी का थप्पड़ और श्रीसंत की आंखों से छलकते आंसू, बड़ा खुलासा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IPL के शुरुआती दिनों का सबसे विवादित वाक्या,“भज्जी का थप्पड़ और श्रीसंत की आंखों से छलकते आंसू।” करीब 18 साल बाद यह दृश्य अब एक बार फिर चर्चा में है। IPL के संस्थापक ललित मोदी ने उस घटना का असली वीडियो जारी कर दिया है, जो कभी प्रसारित ही नहीं हुआ था।

ऐसे आया सामने

मैच के बाद लाइव कैमरे बंद हो चुके थे, स्क्रीन पर विज्ञापन चल रहे थे। लेकिन सुरक्षा कैमरे ने वह पूरा पल कैद कर लिया था। वही फुटेज अब ललित मोदी ने माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में साझा किया। मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स XI पंजाब का मैच खत्म हुआ। खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे और अचानक हरभजन सिंह ने श्रीसंत को गाल पर एक थप्पड़ जड़ दिया। दुनिया हक्की-बक्की रह गई, श्रीसंत की आंखों से आंसू छलक पड़े। BCCI ने सख्त कार्रवाई की और भज्जी को तुरंत निलंबित कर दिया।

विवाद से दोस्ती तक

वक्त बीता और दोनों खिलाड़ी मैदान की गरमी को भूलकर दोस्त बन गये। श्रीसंत ने कहा, “भज्जी मेरे लिये बड़े भाई जैसे हैं।” वहीं भज्जी ने खुद माना, “अगर समय पीछे जा सके, तो श्रीसंत वाला थप्पड़ मेरी जिंदगी से मिटा दूं। यह मेरी सबसे बड़ी भूल थी।” फुटेज सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस फिर से उसी दौर में लौट आये हैं। सवाल उठ रहा है कि अगर यह वीडियो उस समय सामने आता, तो क्या IPL की छवि को और बड़ा झटका लगता? स्पष्ट है कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नही, यह भावनाओं और ग़ुस्से की टकराहट भी है, जो कभी-कभी मैदान की सीमाओं से बाहर निकल जाती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...