spot_img
spot_img
spot_img

बिहार सरकार ने इन दो महिला एथलीट को दी नौकरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : झारखंड की दो प्रतिभाशाली बेटियां, एथलीट सपना कुमारी और लॉन बॉल खिलाड़ी पायल प्रीति, अब पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर या समकक्ष पद पर योगदान देंगी। बिहार सरकार ने सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत यह बड़ा फैसला लिया है। दोनों खिलाड़ियों को 4200 ग्रेड पे वाले पद पर मौका मिला है। संभावना है कि सितंबर माह से वे अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। सपना कुमारी (रामगढ़, झारखंड) 2013 से 2023 तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक झटके। वहीं, पायल प्रीति लॉन बॉल में देश का नाम रोशन किया। इन्हीं उपलब्धियों ने उन्हें बिहार सरकार की सीधी नियुक्ति की सूची में शामिल किया। सपना कुमारी ने मीडिया से कहा कि “झारखंड से मुझे सुविधा और सम्मान नहीं मिला। लेकिन बिहार से खेलना शुरू करने के दो साल में ही मुझे नौकरी मिली, यह मेरे लिये गर्व का पल है। काश, पिताजी होते तो खुशी दोगुनी होती।” पायल प्रीति ने कहा कि “यह नौकरी मेरे करियर का अहम पड़ाव है। अब और बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम ऊंचा करूंगी।”

बिहार सरकार का फैसला

  • 17 खेल विधाओं से 87 खिलाड़ियों को नौकरी।
  • इनमें 38 महिलायें और 49 पुरुष शामिल।
  • एक खिलाड़ी को 5400 ग्रेड पे, 16 को 4200 ग्रेड पे और शेष 70 को 1900 ग्रेड पे।
  • सपना और पायल को 4200 ग्रेड पे की श्रेणी में रखा गया।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...