Ranchi : बिहार के सासाराम से सपनों की डोर थामे रांची आई कॉलेज स्टूडेंट स्वाति कुमारी फांसी के फंदे पर लटकी हालत में पाई गई। शुरूआत जांच में इसे सुसाइड मानकर पुलिस अनुसंधान कर रही है। वह एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। स्वाति ने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंचे जगन्नाथपुर के थानेदार दिग्विजय सिंह पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रहे हैं। FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया, मोबाइल फोन जब्त किया गया और हर पहलू की जांच शुरू हुई। थानेदार ने मीडिया को बताया कि बीते 3 अक्टूबर को स्वाति अपने सासाराम स्थित घर से लौटी थी। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रेम प्रसंग से लेकर शैक्षणिक दबाव, हर एंगल पर जांच की जा रही है। परिजनों के आने के बाद कई बातें सामने आयेंगी। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि “स्वाति ने दो दिन पहले ही किराया दिया था। वह खुश थी, सामान्य थी। कुछ भी असामान्य नहीं लगा। यहां आसपास कई यूनिवर्सिटी के बच्चे रहते हैं, इसलिये हमने उसे कमरा दे दिया था।”
इसे भी पढ़े :रूस का यूक्रेन पर कहर, भयानक तस्वीर सामने आई…
इसे भी पढ़े :साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 अक्टूबर) : किसका चमकेगा भाग्य? जानें…
इसे भी पढ़े :अचानक बीच में ही रोकना पड़ा भारत-पाकिस्तान का मैच… जानें क्यों







