Kohramlive : रूस ने एक ही रात में यूक्रेन के नौ क्षेत्रों पर 50 से अधिक मिसाइलें और करीब 500 ड्रोन दागे। आग, धुआं और सायरनों की गूंज में एक बार फिर युद्ध ने अपनी बेरहम तस्वीर दिखाई। एक ही हमले में पांच लोगों की जान चली गई, उनमें से एक 15 साल का बच्चा, जिसने शायद अभी जिंदगी को ठीक से देखा भी नहीं था। शहर के मेयर आंद्रिय सादोवी के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, “हमारे व्यापारिक परिसर जलकर खाक हो गये और जो बचे हैं, वो भी डरे हुये हैं।” बिजली के तार टूटे, बसें थमीं, और पूरा लविव अंधेरे में डूब गया। जापोरिज्जिया में ड्रोन और गाइडेड बमों ने तबाही मचाई। इसमें एक महिला की मौत हो गई, वहीं, नौ लोग घायल हो गये। करीब 73 हजार घरों में बिजली गुल है।इवानो-फ्रैंकिव्स्क में एक व्यक्ति घायल, पूरा इलाका दहशत में है। डोनेट्स्क के स्लोवियान्स्क में एक अपार्टमेंट पर वार किया गया, जिसमें छह घायल हो गये, सड़कों पर कारों के मलबे और दुकानों की टूटी खिड़कियां तबाही के गवाह हैं। रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेन ने भी अब लंबी दूरी से हमले शुरू किये हैं। रूस के तेल संयंत्रों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है, ताकि वहां की मशीनें ठहर जायें, ईंधन खत्म हो जाये। रूस ने सर्दियों से पहले उसने यूक्रेन की बिजली और रेलवे नेटवर्क पर बमबारी बढ़ा दी है। लोगों के पास अब न बिजली है, न गर्मी, न पानी, बस डर है। रविवार सुबह राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि “हम आसमान के नीचे अकेले नहीं रह सकते। हमें वायु रक्षा चाहिये, अभी चाहिये।”
रूस का यूक्रेन पर कहर, भयानक तस्वीर सामने आई…
Date:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…
Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...
रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…
Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...
घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…
UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो
Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...











