spot_img
spot_img

बिहार चुनावी संग्राम : झामुमो ने मांगी 16 सीटें, डिटेल्स जानें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा में मंच से महागठबंधन, यूपीए और इंडिया, तीनों नाम गूंजे थे। लेकिन अब तस्वीर साफ है, बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष महागठबंधन नहीं, बल्कि INDIA एलायंस के नाम से मैदान में उतरेगा। पहले विपक्षी दलों की एकता महागठबंधन के नाम से जानी जाती थी। पटना बैठक के बाद नामकरण हुआ INDIA, जिस पर उस समय नीतीश कुमार को आपत्ति भी थी। अब कांग्रेस नेतृत्व वाले INDIA एलायंस के बैनर तले लड़ाई होगी।

झामुमो की नई एंट्री

झारखंड के CM हेमंत सोरेन की सक्रियता के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी INDIA गठबंधन में शामिल किया गया है। झामुमो ने बिहार की 16 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जिसमें कटोरिया, चकाई, ठाकुरगंज, कोचाधामन, रानीगंज, बनमनखी, धमदाहा, रुपौली, प्राणपुर, छातापुर, सोनवर्षा, झाझा, रामनगर, जमालपुर, तारापुर और मनिहारी शामिल है। रामविलास पासवान के भाई और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस लोकसभा चुनाव में NDA छोड़ने के बाद ना इधर के रहे, ना उधर के। अब उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को INDIA एलायंस ने जगह दे दी है।कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इसकी औपचारिक घोषणा की।

सूत्रों के अनुसार, INDIA एलायंस की सीटों का बंटवारा 15 सितंबर तक फाइनल होने का दावा किया गया है। मुकेश सहनी (विकासशील इंसान पार्टी) ने मीडिया से कहा, सबकुछ सहजता से चल रहा है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ने की सहमति पर कांग्रेस की ओर से इस पर स्पष्ट बयान अभी आनी बाकी है। बिहार की सियासत में अब एक नया मोड़ है, महागठबंधन की जगह INDIA, नये सहयोगी और नये समीकरण। चुनावी रणभूमि सज चुकी है, अब असली मुकाबला NDA बनाम INDIA एलायंस में होगा।

  इसे भी पढ़ें : मशहूर जाकिर खान बोले, बात हाथ से निकल जाए उससे पहले…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...