spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Bihar : उपचुनाव का बिगुल, 12 मई को वोटिंग

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : बिहार(Bihar) की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बिहार(Bihar) विधान परिषद की भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी करते हुये साफ कर दिया कि इस सीट पर 12 मई को मतदान होगा, जबकि 14 मई को नतीजे सामने आयेंगे।

Bihar उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

यह सीट 16 नवंबर 2025 से खाली पड़ी है। पहले यहां जदयू के दिग्गज नेता राधा चरण साह सदस्य थे, लेकिन विधानसभा(Bihar) चुनाव जीतने के बाद उन्हें विधान परिषद की सीट छोड़नी पड़ी। उनका कार्यकाल अप्रैल 2028 तक था, लेकिन उससे पहले ही यह सीट खाली हो गई।

अब इस सीट पर फिर से सियासी लड़ाई छिड़ गई है। NDA जहां अपनी पुरानी पकड़ बरकरार रखने का दावा कर रहा है, वहीं विपक्ष इसे सत्ता पक्ष को घेरने का बड़ा मौका मान रहा है। भोजपुर और बक्सर में चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Bihar चुनाव का पूरा शेड्यूल

16 अप्रैल: अधिसूचना जारी होगी

23 अप्रैल: नामांकन की आखिरी तारीख

24 अप्रैल: नामांकन पत्रों की जांच

27 अप्रैल: नाम वापस लेने की अंतिम तिथि

12 मई: मतदान

14 मई: मतगणना

चुनाव की घोषणा के साथ ही भोजपुर और बक्सर में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इस सीट पर पहले जदयू का कब्जा था, इसलिए NDA एक बार फिर इसे अपने खाते में रखने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। दूसरी तरफ राजद और महागठबंधन भी इस सीट को प्रतिष्ठा की लड़ाई मान रहे हैं। ऐसे में मुकाबला बेहद कांटे का होने की उम्मीद है।

राधा चरण साह का नाम इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में संदेश सीट से बेहद रोमांचक जीत दर्ज की थी। जदयू उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने राजद के दीपू सिंह को महज 27 वोटों से हराया था। राधा चरण साह को 80,598 वोट मिले थे। इतनी कम बढ़त से मिली जीत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गई थी।

इसे भी पढ़े :CRPF में बंपर भर्ती, इस रोज से आवेदन शुरू…

इसे भी पढ़े :Power Substation : धुर्वा सब स्टेशन में मच गया हड़कंप… जानें क्यों

इसे भी पढ़े :Silver : अब चांदी बेचने में नहीं होगा धोखा, इस नई सर्विस से मिलेगा सही दाम…

इसे भी पढ़े :Ranchi : रांची में 10 दारोगा की हुई पोस्टिंग, किसे-कहां… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़े :Voting : दोपहर 1 बजे तक कहां सबसे ज्यादा वोटिंग… जानें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...