पटना : इंटर के स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ खत्म। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने प्रेस कांफ्रेस कर इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी किया। बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते है।
biharboardonline.bihar.gov.in biharboardonline.com onlinebseb.in
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 13,50,233 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 7,03,693 छात्र और 6,46,540 छात्राएं शामिल हुए थे। कोरोना काल के बाद बिहार बोर्ड ने काफी कड़ाई के साथ परीक्षा ली थी। कोरोना काल में परीक्षा होने के कारण भी कोई अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।
पिछले साल यानी बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 में साइंस स्ट्रीम में 79.52 प्रतिशत लड़कियों और 76.5 प्रतिशत लड़के पास हुए थे। वहीं कुल 77.39 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने बाजी मारी थी।
इसे भी पढ़ें : बंगाल में मतदान से एक दिन पहले भाजपा कार्याकर्ता का फंदे से लटकता मिला शव
इसे भी पढ़ें : पीएम ने बांग्लादेश में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, विजिटर बुक में लिख दिया संदेश










