कोलकाता: बंगाल में शनिवार को पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। शुक्रवार को पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी स्थित बागमारी इलाके से एक भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटकता बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान लालमोहन सोरेन के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी, सोना-चांदी और कैश ढूंढ़ते रह गये अपराधी
इसे भी पढ़ें :ट्रक और पुलिस वैन में टक्कर, वैन चालक और ट्रक ड्राइवर की मौत
सीबीआइ जांच की मांग
यहां याद कि बीते गुरुवार को भी नदिया जिले के शांतिपुर में दो युवकों का शव बरामद हुआ था, जिसे भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ता बताया था। वहीं कूचबिहार के दिनहाटा में भी एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। पार्टी ने घटना की सीबीआइ जांच की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में घर में ब्लास्ट, बच्ची समेत दो गंभीर






