Kohramlive : महीने की पहली तारीख यानी 1 नवंबर से तेल कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिये हैं। कॉमर्शियल (19 किलो) एलपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर अब ₹1590.50 में मिलेगा, जो पहले ₹1595.50 था। कोलकाता में कीमत ₹1700.50 से घटकर ₹1694, मुंबई में ₹1547 से घटकर ₹1542 और चेन्नई में ₹1754.50 से घटकर ₹1750 हो गई है। यानी चारों महानगरों में लगभग ₹5 की राहत मिली है।
वहीं 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में ₹853, मुंबई में ₹852.50 और लखनऊ में ₹890.50 में मिल रहा है। इसमें अप्रैल 2025 से कोई बदलाव नहीं हुआ है। उस वक्त तेल कंपनियों ने ₹50 की बढ़ोतरी की थी। पिछले एक साल में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये से ज्यादा घट चुकी है, जिससे कारोबारियों को राहत मिल रही है।












