spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में ठंड पर बड़ा अपडेट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दीपावली की रौनक के बाद अब झारखंड में लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच रांची मौसम केंद्र ने अपने ताजा पूर्वानुमान में संकेत दिया है कि पहले अर्घ्य और दूसरे अर्घ्य के दिन आसमान में बादल छाये रहने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, दक्षिणी अंडमान के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो तमिलनाडु तट की ओर बढ़ेगा। इसका असर झारखंड के दक्षिणी और पूर्वी जिलों तक दिख सकता है। 25 अक्टूबर के बाद से राज्य में हल्के बादल और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के चलते तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। 23 से 24 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क इन दिनों किसी तरह की वर्षा की संभावना नहीं है। इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

 तापमान का हाल

डाल्टनगंज सबसे गर्म: 34.6℃

लातेहार सबसे ठंडा: 16.5℃

रांची: अधिकतम 30.7℃, न्यूनतम 19.6℃

जमशेदपुर: अधिकतम 33.8℃, न्यूनतम 21℃

बोकारो: अधिकतम 31.5℃, न्यूनतम 21.6℃

चाईबासा: अधिकतम 34.4℃, न्यूनतम 21.6℃

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार ठंड का असर सामान्य से थोड़ा लंबा चलने की उम्मीद है, खासकर ग्रामीण और जंगलों से घिरे इलाकों में तापमान और नीचे जा सकता है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...