Kohramlive : अगर आपको भी आधार अपडेट कराना है तो यह खबर आप जरूर पढ़ें। UIDAI ने 14 जून तक आधार में किसी तरह का अपडेट करवाने पर कोई शुल्क न लेने का फैसला किया है। आमतौर पर आधार में किसी भी जानकारी जैसे नाम, जेंडर, फोटो, मोबाइल नंबर को अपडेट कराने पर 50 रुपये का शुल्क देना पड़ता है, लेकिन फिलहाल इसे UIDAI ने फ्री कर दिया है।
बता दें कि अगर आप निशुल्क आधार अपडेट करवाना चाहते हैं तो इसके लिए myAadhaar पोर्टल पर विजिट करें। अगर आप आधार केंद्र (Aadhaar Kendra) जाकर जानकारी अपडेट करवाते हैं तो आपको इसके बदले शुल्क देना पड़ेगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि UIDAI ने लोगों के लिए यह सुविधा की शुरुआत इसलिए की है ताकी 10 साल से ज्यादा पुराने आधार कार्ड में लोग मोबाइल नंबर, एड्रेस आदि जैसी जानकारी अपडेट करवाएं। इसके जरिए पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण (PoI/PoA) को अपडेट करने में प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
इस तरह निशुल्क सेवा का उठाएं लाभ-
- अगर आप आधार में निशुल्क जानकारी अपडेट करना चाहते हैं तो सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करें।
- इसके बाद Proceed To Update एड्रेस पर क्लिक करें।
- आगे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें।
- आगे Document Update का विकल्प चुनें और इसके बाद आपके सामने मौजूद ऐड्रेस दिखने लगेगा।
- इसके बाद आधार कार्ड होल्डर को अपने डिटेल्स को सत्यापित करना होगा। यह यह सही होता है तो आप आगे के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपना आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ का डॉक्यूमेंट जमा करना होगा।
- इसके बाद सारी जानकारी देने के बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नंबर मिल जाएगा जिससे आप अपना एड्रेस स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- कुछ दिन के बाद आपका एड्रेस आधार पर अपडेट कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :‘आपका इंतजार अब खत्म हुआ…’इस दिन धमाल मचाने आ रही ‘असुर 2’…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची में गरज, चमक तेज हवा के साथ बारिश शुरू
इसे भी पढ़ें :11 साल की छात्रा गर्भवती, हालत बिगड़ने पर खुला राज…
इसे भी पढ़ें :5 हजार अंडर ग्रेजुएट छात्रों को मिलेगी रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप
इसे भी पढ़ें :GT vs CSK Qualifier 1: धोनी की दीवानगी, जियोसिनेमा पर टूटा रिकॉर्ड
इसे भी पढ़ें :दहलने से बच गया छत्तीसगढ़, देखें कैसे…