Kohramlive Desk : जैसे-जैसे डिजिटल काम आगे बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे साइबर फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसी बीच HDFC बैंक के खाताधारकों का डाटा लीक होने का मामला सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि बैंक के 6 लाख ग्राहकों का डाटा डार्क बेव (Drak Web) पर लीक हो गया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ग्राहकों की निजी जानकारी लीक कर दी गई है। कहा जा रहा है कि साइबर क्रिमिनल्स ने खाताधारकों के नाम, ई-मेल, पते और मोबाइल नंबर से जुड़ा डाटा लीक कर दिया है। हमेशा बैंकों के ग्राहकों को ऐसी खबरों से सावधान रहना चाहिए।
बैंक ने जारी किया बयान
इस पूरे मामले पर एचडीएफसी बैंक की तरफ से भी बयान आ गया है। बैंक ने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट ट्वीट कर ऐसे किसी भी दावे का खंडन किया है। बैंक की तरफ से कहा गया कि एचडीएफसी बैंक का किसी तरह का डाटा लीक नहीं हुआ है। बैंक की तरफ से यह भी बताया गया कि हमारे सिस्टम में कोई गलत तरीके से एक्सिस नहीं हुआ है। ग्राहकों का डाटा पूरी तरह सुरक्षित है।
बैंक ने यह भी लिखा कि बैंकिंग इकोसिस्टम पर पूरी निगरानी बनी हुई है। डाटा सिक्योरिटी हमारे लिए प्राइमरी है. बैंक की तरफ से ऐसे दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में “सबसे बड़ा घोटाला आ सकता है सामने, बशर्ते”
इसे भी पढ़ें : क्रिमिनल्स की रीढ़ की हड्डी तोड़ने की खुली छूट… देखें
इसे भी पढ़ें : डॉक्टरों ने दी इस्तीफे की चेतावनी तो स्वास्थ्य मंत्री ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : क्रिमिनल्स की रीढ़ की हड्डी तोड़ने की खुली छूट… देखें
इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड को लेकर साहिबगंज में बड़ी कार्रवाई…
इसे भी पढ़ें : Cylinder Blast : रांची में फटा सिलिंडर, मचा कोहराम…








