टैटू से खुल गया बड़ा राज, चौंका देगी यह वारदात… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : हाथ में गूदे टैटू से मारी गई लड़की की पहचान हुई। उसकी पहचान होते ही पुलिस उसके कातिलों तक भी पहुंच गई। यूपी के जौनपुर की रहने वाली सोनी यादव को झांसा देकर पहले बुलाया गया और फिर उसकी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। बीते 5 फरवरी को लड़की की डेड बॉडी एक खेत में मिली। मौके पर पहुंचे एक पुलिस अधिकारी की नजर उसके हाथ में गूदे एक टैटू पर गई। टैटू से उसकी पहचान हो गई। टेक्निकल सेल की मदद से सोनी के कातिलों तक पुलिस पहुंच गई। गिरफ्तार पवन कुमार, चंदन कुमार और गुलशन यादव ने अपना गुनाह कबुल कर लिया। अरेस्ट गुलशन यादव ने सोनी की हत्या के पीछे के सारे राज उगल दिये। उसने पुलिस को बताया कि सोनी और उसके बड़े भाई में प्रेम प्रसंग था। सोनी शादी करने की जिद पर अड़ी थी। पर इसके लिए उसका भाई और घरवाले राजी नहीं थे। तब एक प्लानिंग के तहत सोनी को बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। इस बात का खुलासा आज गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने मीडिया के सामने किया।

इसे भी पढ़ें : …और उत्तराखंड में लड़की की शादी की कानूनी उम्र 21 साल हो जायेगी

इसे भी पढ़ें : HEC का नाम बदलकर अडाणी का नेमप्लेट लगा देंगे : राहुल गांधी

इसे भी पढ़ें : एक साथ 149 स्कूली बच्चों की हालत खराब… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...