spot_img

आंध्र सरकार कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, इन समीकरणों का रखा जाएगा ध्यान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Amravati: आंध्र प्रदेश मंत्रिपरिषद (Andhra Pradesh Council of Ministers) के सभी 23 सदस्य 7 अप्रैल को यानी आज औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप देंगे, माना जा रहा है कि कुल 24 में से 90% मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। नए मंत्रिपरिषद का गठन 11 अप्रैल को किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक पुनर्गठित मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। कम से कम चार मौजूदा मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। 30 मई, 2019 को मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद जगन ने घोषणा की थी कि ढाई साल बाद वह अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करेंगे।

वर्तमान मंत्रिमंडल ने आठ जून, 2019 को शपथ ली थी और इन मंत्रियों को आठ दिसंबर, 2021 तक पद पर रहना था।  कोविड-19 वैश्विक महामारी (Corona Pandemic) सहित कई कारणों के चलते कैबिनेट पुनर्गठन को टाल दिया गया था।  मुख्यमंत्री ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह उगादी (2 अप्रैल को पड़ने वाले तेलुगु नव वर्ष दिवस) और फिर नए जिलों के गठन के बाद मंत्रिमंडल के पुनर्गठन का कार्य करेंगे।  राज्य में चार अप्रैल को 13 नए जिलों का गठन किया गया था, अब प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 26 हो गई है।

26 नए जिलों से मंत्रियों का चुनाव

नए मंत्रिमंडल में 26 नए जिलों में से हर एक से मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस मामले में हर जाति, क्षेत्र, धर्म और महिला पुरुष के लोगों को जगह दी जाएगी। जैसा संतुलन जून 2019 में जगन मोहन ने मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के दौरान रखा था।

जगन मोहन ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, कापू और मुस्लिम समुदाय से कुल 5 डिप्टी CM चुने थे। कैबिनेट में तीन महिलाएं शामिल की गई थीं। इनमें गृह मंत्री एम सुचरिता दलित समुदाय की से थी। ऐसा ही समीकरण फिर से बनाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :  जेल में “माननीय” कर रहे मौज, देखिये छापेमारी में क्‍या-क्‍या मिला…

इसे भी पढ़ें : पहली ही बार ठोक डाला था 4 पुलिसवालों को, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : सु साइड करने की फिराक में है दुखी तब्‍बसुम, देखें क्‍यों…

इसे भी पढ़ें : नाबालिग का किया था किडनैप, देखिये उसका क्‍या हुआ हाल 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...