Ranchi : राजधानी रांची में पुलिसिंग को धार देने के लिए SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। एक साथ दो दर्जन से ज्यादा थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है। आदेश के अनुसार, कई पुराने थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किया गया है, जबकि नये चेहरों को कमान सौंपी गई है।
13 से ज्यादा थानों को मिले नये प्रभारी
लोअर बाजार से लेकर सुखदेव नगर, डेली मार्केट, खेलगांव, अरगोड़ा, लापुंग, नगड़ी, तमाड़, विधानसभा, ठाकुरगांव जैसे अहम थाना क्षेत्रों में अब नये प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे।
कुछ प्रमुख तबादले
रणविजय शर्मा – थाना प्रभारी, लोअर बाजार
ब्रह्मदेव प्रसाद – थाना प्रभारी, अरगोड़ा
रवि कुमार सिंह – थाना प्रभारी, डेली मार्केट
कृष्ण कुमार साहू – थाना प्रभारी, सुखदेव नगर
अभिषेक कुमार राय – थाना प्रभारी, खेलगांव
सिद्धांत – थाना प्रभारी, ठाकुरगांव
गणेश यादव – थाना प्रभारी, विधानसभा
लाइन हाजिर और साइबर थाने में तैनाती
कुछ थानेदारों को पुलिस केंद्र (लाइन) में भेजा गया है, जबकि जिनका हाल में प्रमोशन DSP रैंक में हुआ है, उन्हें फिलहाल साइबर थाना में तैनात किया गया है। इस व्यापक तबादले से साफ है कि रांची पुलिस अब कानून-व्यवस्था को और चुस्त करने के मूड में है। खासकर क्राइम कंट्रोल, ट्रैफिक मैनेजमेंट और पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग पर जोर देने के संकेत माने जा रहे हैं। SSP का संदेश साफ है “काम में लापरवाही, लटकाने वाली शैली और जनता से दूरी अब बर्दाश्त नहीं होगी। जिन्हें मौका मिला है, वे बेहतर प्रदर्शन करें।”











