New Delhi : तिहार जेल में बंद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को आज बड़ी राहत मिली है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। केजरीवाल को आगामी एक जून तक के लिए बेल मिली है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने हाल ही में ED के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा था कि वह केजरीवाल को अंतरिम राहत पर शुक्रवार को आदेश दे सकते हैं। केजरीवाल को बीते 21 मार्च को ED ने अरेस्ट किया था। उन पर शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का इल्जाम है।
ED ने केजरीवाल की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया था। इसमें कहा गया था कि चुनाव में प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक है और न ही संवैधानिक। वहीं, ईडी के हलफनामे पर केजरीवाल की लीगल टीम ने कड़ी आपत्ति जताई थी। हालांकि ईडी की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी। CM अरविंद केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने का आदेश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :“कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें








