Kohramlive : सितंबर 2026 का महीना ज्योतिषीय नजरिये से काफी खास माना जा रहा है। इस महीने एक के बाद एक चार प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन गोचरों से कई महत्वपूर्ण योग बनेंगे, जिनका असर सभी 12 राशियों पर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मेष, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिये यह महीना विशेष रूप से शुभ रह सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार सितंबर में तीन बड़े योग बनेंगे।
2 सितंबर: शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे और मालव्य राजयोग बनेगा।
7 सितंबर: बुध कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिससे भद्र राजयोग बनेगा।
17 सितंबर: सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे और बुधादित्य योग का निर्माण होगा।
18 सितंबर: मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
इन ग्रहों की चाल का प्रभाव जातकों के करियर, कारोबार, धन और सामाजिक प्रतिष्ठा पर देखने को मिल सकता है।
मेष राशि: मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मेष राशि के जातकों के लिये सितंबर का महीना आर्थिक और करियर के लिहाज से बेहतर रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिलने के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी नये अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होने की संभावना है। कुल मिलाकर, मेहनत का बीज पहले बोया है तो सितंबर में उसके फल की उम्मीद की जा सकती है।
कन्या राशि: सफलता के साथ मजबूत होगी आर्थिक स्थिति। कन्या राशि वालों के लिये भी सितंबर शुभ संकेत लेकर आ सकता है। नौकरी और कारोबार में मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। पहले किये गये किसी निवेश से लाभ मिल सकता है। कारोबार के विस्तार की योजना बना रहे जातकों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार पैतृक संपत्ति से लाभ के योग भी बन सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है। करियर में नये अवसर दस्तक दे सकते हैं और लंबे समय से बनाई गई योजनाओं को गति मिलने की संभावना है।
तुला राशि: नौकरी से लेकर कारोबार तक चमकेगा भाग्य। तुला राशि वालों के लिये सितंबर का महीना खास माना जा रहा है। शुक्र का तुला राशि में गोचर इनके लिये विशेष महत्व रखता है। करियर और कारोबार में मुनाफे के नये रास्ते खुल सकते हैं। आमदनी बढ़ने के साथ सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि के संकेत हैं। लंबे समय से मनपसंद नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं निवेश करने वालों को भी लाभ मिलने की संभावना जताई गई है। यानी सितंबर तुला वालों के लिये सिर्फ कमाई नहीं, पहचान और अवसरों का महीना भी बन सकता है।
ग्रहों की चाल बदलेगी किस्मत?
ज्योतिष में ग्रहों के गोचर और उनसे बनने वाले योगों को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों से जोड़कर देखा जाता है। सितंबर में बनने वाले ये योग कुछ राशियों के लिये अनुकूल संकेत दे रहे हैं, लेकिन व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं। आखिर सितारे रास्ता दिखा सकते हैं, मगर मंजिल तक पहुंचने के लिये कदम अपने ही बढ़ाने पड़ते हैं।
Diclaimer : यह जानकारी सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं, पंचांग और धार्मिक परंपराओं पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी या वैज्ञानिक तथ्य के रूप में न लें।








