spot_img

अर्जुन रामपाल ने रचा प्यार का नया अध्याय, गैब्रिएला बनीं जीवनसंगिनी…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस को आखिरकार वह खुशखबरी दे दी, जिसका लंबे समय से इंतजार था। अर्जुन ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ गोवा में शादी रजिस्टर करा ली है। प्यार, परिवार और साथ के इस रिश्ते को अब कानूनी मुहर भी मिल गई है।

दोस्तों की मौजूदगी में पूरी हुईं शादी की रस्में

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन और गैब्रिएला शुक्रवार को नॉर्थ गोवा के मापुसा स्थित बर्देज सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे। दोनों ने करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी कीं। सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर के अनुसार, शादी गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत रजिस्टर हुई है। गैब्रिएला दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं और फिलहाल दोनों पणजी के पास सुकोरो गांव में रह रहे हैं। दिलचस्प बात यह रही कि दोनों किसी भारी-भरकम शादी के लिबास में नहीं, बल्कि कैजुअल कपड़ों में रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे। खबर है कि स्थानीय नियमों के तहत जरूरी 15 दिनों की अवधि को माफ कराने के लिये कपल ने विशेष अनुमति ली थी। हालांकि, मैरिज सर्टिफिकेट उन्हें 15 दिन बाद सौंपा जायेगा। यानी रिश्ते पर मुहर लग चुकी है, बस हाथ में आने वाले कागज का इंतजार बाकी है।

कभी कहा था, ‘शादी तो बस एक कागज है’

अर्जुन और गैब्रिएला लंबे समय से साथ हैं। दिलचस्प यह है कि शादी से पहले अर्जुन कई बार कह चुके थे कि उनके लिये उनका रिश्ता किसी कागजी बंधन का मोहताज नहीं है। रणवीर अल्लाहबादिया से बातचीत में अर्जुन ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वह और गैब्रिएला पहले से ही शादीशुदा हैं। उनके मुताबिक शादी का कागज रिश्ते की असली मजबूती तय नहीं करता। लेकिन अब लगता है कि प्यार ने उस ‘कागज के टुकड़े’ को भी अपना बना लिया है।

2018 से साथ, दो बेटों के माता-पिता

अर्जुन और गैब्रिएला वर्ष 2018 से रिलेशनशिप में हैं। दोनों ने 2019 में अपने पहले बेटे अरिक का स्वागत किया। इसके बाद 2023 में उनके दूसरे बेटे अरिव का जन्म हुआ। 2025 में अर्जुन ने डेटिंग शुरू करने के करीब छह साल बाद गैब्रिएला से अपनी सगाई की घोषणा भी की थी।

अर्जुन की पहली शादी मेहर जेसिया से हुई थी

गैब्रिएला से पहले अर्जुन की शादी पूर्व सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। दोनों ने 1998 में शादी की थी और करीब दो दशक साथ रहने के बाद 2018 में अलग होने की घोषणा की।2019 में उनका तलाक आधिकारिक रूप से पूरा हुआ। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां माहिका और मायरा रामपाल हैं। कभी कैमरों से दूर अपने रिश्ते को सहजता से जीने वाले अर्जुन और गैब्रिएला ने आखिरकार अपने प्यार को कानूनी नाम दे दिया है।

इसे भी पढ़ें :

कैमरे में दिखे परीक्षित साहनी, बदला अंदाज तो फैंस हुये भावुक…

Mumbai : पर्दे पर कभी गंभीर पिता, कभी सधे हुये...

रांची के कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बत्ती…

Ranchi : राजधानी रांची में आज यानी शनिवार को...

सितंबर में ग्रहों की बड़ी हलचल, इन 3 राशियों की खुल सकती है किस्मत…

Kohramlive : सितंबर 2026 का महीना ज्योतिषीय नजरिये से...

शिक्षक नहीं पहुंचे तो बच्चे ही पढ़ाने लगे… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकार का सपना है कि गांव...

SBI के ‘जीरो बैलेंस’ खाताधारकों को बड़ा झटका!

Kohramlive : अगर आपका खाता SBI के Basic Savings...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: