spot_img
spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @ 30.01.2023# Jhatpat

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बापू के पुण्यतिथि पर राजघाट पर इन नेताओं ने दिया श्रद्धांजलि

75वीं पुण्यतिथि के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, झारखंड के गवर्नर रमेश बैस और सीएम हेमंत सोरेन सहित सभी दलों के नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी। प्रेसिडेंट और पीएम ने दिल्ली के राजघाट में और गवर्नर बैस एवं सीएम सोरेन ने बापू वाटिका में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्हें नमन किया। बापू वाटिका राजधानी रांची के मोरहाबादी में स्थित है। मौके पर मीडिया से बात-चीत करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार, आदर्श तथा संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आज का दिन देश के लिए स्मरणीय दिन है। किसी भी हाल में उनके विचारों को समाप्त नहीं होने देना चाहिए। बापू वाटिका में भजन मंडली के कलाकारों ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे’ और रामधुन प्रस्तुत किये। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया। गवर्नर रमेश बैस और CM हेमंत सोरेन ने चरखा चलाकर राष्ट्रपिता को याद किया।

“सच्ची शिक्षा वही है जो बच्चों के आध्यात्मिक, बौद्धिक और शारीरिक पहलुओं को उभारती है”

झारखंड के गवर्नर रमेश बैस ने कहा कि विद्या ऐसी चीज है, जिसे कभी चुराया नहीं जा सकता और न ही छीना जा सकता है। जिसके पास विद्या और ज्ञान है, वो विषम परिस्तिथि में भी अपनी राह ढूंढ लेता है। शिक्षा या विद्या वही है, जो हमें बंधनों से मुक्त करे और हर पहलू पर विस्तार करे। मौका था हजारीबाग के आइसेक्ट विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह का। तरवा खरबा में विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस में आयोजित समारोह में गवर्नर ने आगे कहा कि राष्ट्रपिता गांधी ने कहा था कि “सच्ची शिक्षा वही है जो बच्चों के आध्यात्मिक, बौद्धिक और शारीरिक पहलुओं को उभारती है। इस मौके पर स्नातक और स्नातकोत्तर के 148 विद्यार्थियों को गवर्नर ने उपाधि प्रदान की। वहीं 56 मेधावियों को गोल्ड मेडल भी दिया। उन्होंने कहा कि यह उनकी लगन और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान

15 साल पुरानी गाड़ियों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा ऐलान किया है। आज यानी सोमवार को गड़करी ने कहा कि 15 साल पुरानी 9 लाख सरकारी गाड़ियों को 31 मार्च के बाद सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा। उन पुरानी गाड़ियों की जगह विभागों में नई गाड़ियां लाई जायेंगी। यह गाड़ियां केंद्रीय और राज्य सरकारों, परिवहन निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में लगी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री गडकरी उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने इन गाड़ियों को कबाड़ में बदलने की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रदूषण फैला रहीं बसों और कारों के परिचालन पर रोक लगाया गया है। उनकी जगह भी नई गाड़ियां लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। गडकरी ने कहा कि पुरानी गाड़ियों को बंद करने से वायु प्रदूषण काफी हद तक कम होगा।

 रौनक कुमार माथुर की मौत

खूंटी के तपकरा थाना क्षेत्र के पांडुपुंडिंग जलप्रपात में डूब जाने से जवान लड़के रौनक कुमार माथुर की मौत हो गई। वह नहाने के इरादे से पानी में उतरा था। रौनक खूंटी के कटहल टोली का रहनेवाला था। उसके पिता का नाम जितेंद्र कुमार माथुर है। वह खूंटी के लोयला स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। रौनक के पिता ने बताया कि उनके कुछ नाते रिश्तेदार बिहार से खूंटी आये थे। उनके साथ पिकनिक मनाने रौनक पांडुपुंडिंग जलप्रपात चला गया था। वहीं वह अपने भाई और कुछ दोस्तों के साथ नहाने के ख्याल से पानी में उतर गया। सभी नहाने के बाद बाहर निकल गये। वहीं रौनक दोबारा नहाने चला गया और डूब गया। चीख-चीत्कार पर आसपास से जुटे ग्रामीणों की मदद से उसे पानी से बाहर निकाल रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। रौनक के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते एक जनवरी को भी एक सैलानी यहां डूब गया था। तपकारा के थानेदार विक्रांत कुमार ने कहा कि कई बार पर्यटकों को हिदायत दी गई है कि वे गहरे पानी में न जाएं, इसके बावजूद गहरे पानी में चले जाते हैं। इस कारण हादसा हो जाता है।

मवेशियों की तस्करी करनेवाले हरिप्रसाद साह को धर लिया गया

मवेशियों की तस्करी करनेवाले हरिप्रसाद साह को धर लिया गया। उसे पाकुड़ की हिरणपुर पुलिस ने दबोचा है। उसकी पिकअप गाड़ी से 10 मवेशियों को रेस्क्यू किया गया। वहीं, पिकअप को भी जब्त कर लिया गया। हिरणपुर थानेदार अमर कुमार मिंज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि डांगापाड़ा शहरग्राम के रास्ते पिकअप वैन से मवेशियों की तस्करी होने वाली है। मिले इंफॉर्मेशन पर बिंदाडीह गांव के पास गाड़ियों की चेकिंग शुरू की गई। एक पिकअप वैन को रोका गया। अंदर झांक कर देखा तो पुलिस टीम का माथा ठनक गया। गाड़ी में 10 मवेशी ठूंस-ठूंस कर भरे गये थे। पुलिस ने हरिप्रसाद साह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मवेशियों को रेस्क्यू कर पिकअप को जब्त कर लिया। मवेशियों को गोड्डा से बंगाल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्कर को जेल भेज दिया है।

अवैध कोयला के काले कारोबार को लेकर 2 गुटों में जमकर बवाल

अवैध कोयला के काले कारोबार को लेकर 2 गुटों में जमकर बवाल हुआ। तलवारबाजी से लेकर फायरिंग तक की गई। 15-20 लोग हरवे-हथियार से लैस होकर पहुंचे और बवाल शुरू हो गया। कई राउंड गोलियां चलीं। घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई। इस वारदात में 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। दोनों को SNMMCH में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर मौके पर बरोरा और बाघमारा थाना की पुलिस पहुंची। स्पॉट से पुलिस को 2 खोखे मिले हैं। फिलहाल हालात काबू में है। घटना धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र के मंद्रा की है। लोगों का कहना है कि इस गांव के रास्ते अवैध कोयला की तस्करी होती है। बाइक और अन्य वाहनों से कोयला ढोया जाता है। गाड़ियों की तेज रफ्तार की वजह से कई बार हादसे भी हुए। विरोध करने पर यह बवाल हुआ। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि उन्हें लिखित शिकायत मिलने का इंतजार है।

रेप के मामले में आसाराम को दोषी ठहराया गया

रेप के मामले में आसाराम को दोषी ठहराया गया है। आसाराम के खिलाफ सोमवार को गांधीनगर एडिशन डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट ने फैसला सुनाया। आसाराम की सजा का ऐलान कल यानी 31 जनवरी को किया जाएगा। आसाराम को कोर्ट में वर्चुअली पेश किया गया था। यहां याद दिला दें कि साल 2013 में आसाराम पर रेप का इल्जाम लगाया गया था। यह इल्जाम सूरत की एक लड़की ने लगाया था। वहीं, उसकी छोटी बहन ने आसाराम के बेटे नारायण पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में आसाराम के अलावा उसकी पत्नी, बेटी और चार महिला अनुयायियों पर भी इल्जाम लगाया गया था।

पाकिस्तान का पेशावर आज एक विस्फोट से दहल उठा

पाकिस्तान का पेशावर आज एक विस्फोट से दहल उठा। पुलिस लाइंस इलाके में एक धार्मिक स्थल पर आत्मघाती हमला किया गया। धमाका दिन के उजाले में पौने 2 बजे के आसपास हुआ। इस वारदात में करीब 28 लोगों की जान चली गई। वहीं, 150 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है। जख्मी लोगों को पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहां मौजूद एक सुरक्षा अधिकारी के अनुसार एक शख्स ने धार्मिक स्थल पर खुद को उड़ा लिया। धमाके के बाद पूरा इलाका चीख-चीत्कार से गूंजने लगा। चारों तरफ लाशें और कराहते हुए लहूलुहान लोग। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके को सील कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस घटना को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पेशावर विस्फोट के बाद इस्लामाबाद समेत अन्य प्रमुख शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इंडियन हॉकी टीम के दिग्गज कोच ग्राहम रीड का रिजाइन

इंडियन हॉकी टीम के दिग्गज कोच ग्राहम रीड ने रिजाइन कर दिया है। उनके अलावा एनालिटिकल कोच ग्रेग क्लार्क और साइंटिफिक एडवाइजर मिचेल डेविड पेम्बरटन ने भी इस्तीफा दे दिया। रीड ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा- अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़ दूं और अगले मैनेजमेंट को जिम्मेदारी सौंप दूं। टीम और हॉकी इंडिया के साथ काम करना सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैंने इस शानदार यात्रा के हर पल का आनंद लिया है। मैं टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। रीड को अप्रैल 2019 में भारत का कोच अपॉइंट किया गया था। उनकी देखरेख में इंडियन टीम ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता था। 58 साल के ऑस्ट्रेलियाई रीड ने भुवनेश्वर में वर्ल्ड कप के समापन के एक दिन बाद हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...