spot_img

दिन भर की बड़ी खबरें @ 23.01.2023 #Jhatpat

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

21 परमवीर पुरस्कार विजेताओं के नाम द्वीपों के रखे गये

पराक्रम दिवस के अवसर पर 21 परमवीर पुरस्कार विजेताओं के नाम द्वीपों के रखे गये। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण किया गया। यह नामकरण आज पीएम मोदी ने किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाया जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘आज पराक्रम दिवस पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और देश के इतिहास में उनके अतुल्नीय योगदान को याद कर रहा हूं। वह अंग्रेजी शासन का उग्र प्रतिरोध करने के लिए जाने जाएंगे। उनके विचारों से मैं बेहद प्रभावित हूं, हम भारत के लिए उनके विजन को हकीकत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।’ इस मौके पर वीर सावरकर को भी याद किया गया।

चतरा में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़

दिन के उजाले में आज चतरा में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी तरह की हताहत होने की खबर नहीं है। चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने मीडिया को बताया कि नक्सलियों के मूवमेंट की मिली जानकारी पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम को कुंदा थाना क्षेत्र के बीहड़ में भेजा गया था। मुठभेड़ सैक मेंबर गौतम पासवान और मनोहर गंझू के दस्ते के साथ हुई। पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।

चलते-चलते स्कूटी में आग लग गई

चलते-चलते स्कूटी में आग लग गई। गनीमत रही कि स्कूटी चला रही महिला को कुछ नहीं हुआ। यह हादसा सरायकेला के आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर आरआईटी मोड़ के पास एएसएल मोटर्स के ठीक सामने हुआ। खबर यह उछल कर सामने आई है कि महिला अपनी नई स्कूटी की सर्विसिंग कराने जा रही थी। अचानक आईटी मोड़ के पास स्कूटी धधक उठी। महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई। कोई यह समझ नहीं पाया कि आग कैसे लगी। वहीं, फैली खबर पर आदित्यपुर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी ने विकराल आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद इलाके का माहौल शांत हुआ।

पारा शिक्षकों की जॉब जा सकती है

झारखंड में फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले कई पारा शिक्षकों की जॉब जा सकती है। इस दिशा में शिक्षा विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है। करीब 449 से ज्यादा पारा शिक्षकों को चिन्हित किया गया है, जिनके डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी पाई गई है। फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने की खूफिया जानकारी मिलने के बाद विभाग ने अपने स्तर से पूरे मामले की जांच करानी शुरू कर दी। करीब 61 हजार पारा शिक्षकों के सर्टिफिक्ट खंगाले जा रहे हैं। जिनमें करीब 51 हजार सर्टिफिकेटों की जांच हो चुकी है। करीब 449 में गड़बड़ी पाई गई है। जांच के दौरान करीब 133 पारा शिक्षकों ने नौकरी छोड़ दी। वहीं, करीब 107 पारा शिक्षकों ने स्कूल आना छोड़ दिया। ज्यादातर फर्जी सर्टिफिकेट दूसरे स्टेट से बनवाये गये हैं। दोषी पारा शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे मानदेय वसूली पर भी विचार किया जा रहा है। 31 जनवरी तक जांच कम्प्लीट हो जाने की संभावना है।

सुभाष चंद्र बोस को आज झारखंड के दिग्गज नेताओं ने याद किया

“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा”… इस नारे के साथ देश की आजादी में अहम भुमिका निभाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आज झारखंड के दिग्गज नेताओं ने याद किया। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौका था नेताजी की जयंती का। सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि देश की आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। नेताजी के आदर्श और विचार सभी को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा नेताजी जी की जयंती के अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साझा बैनर तले 23 और 24 जनवरी को ‘आदि शौर्य’ मिलिट्री टैटू और जनजातीय नृत्य का आयोजन होगा। यह आयोजन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत आजाद हिंद फौज के संस्थापक और स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंत्र बोस के त्याग और देश प्रेम को भुलाया नहीं जा सकता।

शादी से इनकार कर देने वाली युवती को दनादन छुरा से प्रहार किया 

शादी से इनकार कर देने वाली युवती को उसके घर से खींच कर बाहर ले गया। लड़की को एक सुनसान जगह पर ले जाकर पहले उसे मनाने की पूरी कोशिश की। जब युवती नहीं मानी तो पहले उसे बेतरह मारा-पीटा। फिर दनादन छुरा से उसपर कई प्रहार कर उसे लहूलुहान कर वहां से भाग गया। गंभीर रूप से जख्मी लड़की को दुमका के फूलो झानो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस फरार कथित प्रेमी फुलेश्वर मंडल को खोज रही है। यह सनसनीखेज वारदात दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र के बाघाशोल गांव में हुई। लगभग 28 साल की लड़की के बारे में बताया गया कि परित्यकता है। शादी के कुछ ही महीनों बाद उसे उसके पति ने छोड़ दिया था। परित्यकता अपने मायके में रह रही थी। इसी बीच उसकी जिंदगी में फुलेश्वर मंडल आ गया। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हो गये। किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई। तब लड़की ने फुलेश्वर से साफ-साफ यह बोल दिया कि उसे उसके साथ शादी नहीं करनी है और न ही उसे उससे कोई मतलब है। दूरी बना लेने के कारण फुलेश्वर उससे बेहद खफा था। बदले की आग में यह कांड कर डाला।

 

गरीबों को मुफ्त में अनाज मिलेगा

इसी महीने यानी जनवरी से गरीबों को मुफ्त में अनाज मिलेगा। यह अनाज उन्हें राशन दुकानों से दिया जाएगा। बदले में फूटी कौड़ी भी नहीं ली जाएगी। वहीं PDS दुकानों का रंग भी बदलेगा। हरे रंग से अब दुकानें गुलाबी रंग की हो जाएंगी। इससे संबंधित आदेश तमाम PDS दुकानदारों को दे दी गई है। इस योजना का लाभ पाने वाले लोगों को जगाने का काम किया जा रहा है। सभी प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी गांव, टोला, मोहल्ला घूम-घूम कर लोगों को इस बारे में बता रहे हैं। विभाग को शिकायत मिली थी कि अनाज देने के एवज में दुकानदार OTP हासिल करते हैं। अब इस सिस्टम को बदल देने को कहा गया है। लाभुकों को अब बायोमेट्रिक सिस्टम से अनाज देने को कहा गया है। इसमें OTP की कोई जरूरत नहीं।

करतार सिंह के डेड बॉडी को पुलिस श्मशान घाट से उठा ले आई

खिजूरी गांव के पूर्व सरपंच के बेटे करतार सिंह के डेड बॉडी को पुलिस श्मशान घाट से उठा ले आई। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। घरवाले बिना पुलिस को बताए करतार सिंह का दाह संस्कार करने श्मशान घाट पहुंच गये थे। इस बीच किसी ने पुलिस को बता दिया कि करतार सिंह की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हालत में मिली थी। आनन-फानन में उसके दाह संस्कार की तैयारी की जा रही है। यह सुन पुलिस श्मशान घाट पहुंच गई और डेड बॉडी को अपने कब्जे में कर लिया। घर वालों ने पुलिस को बताया कि करतार सिंह को पीने की लत लग गई थी। अक्सर वह घर में अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। बीती रात भी उसने अपनी पत्नी को मारा-पीटा। इल्जाम है कि उसके बाद करतार सिंह खुद फांसी के फंदे पर लटक गया। पुलिस मामले का तफ्तीश कर रही है। यह वारदात हरियाणा के रेवाड़ी के बावल थाना इलाके में हुई।

24 जनवरी से मिलेंगे T20 मैच के टिकट

राजधानी रांची के JSCA स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के मैच की तैयारी शुरू कर दी गई है। टी-20 सीरीज का यह पहला मैच रांची में 27 जनवरी को खेला जाएगा। BCCI ने इसका एलान कर दिया है। इस मैच के टिकट कल से यानी 24 जनवरी से मिलने लगेंगे। मैच की तैयारी को लेकर हर तरह के इंतजाम कर लिए गये हैं। टिकट 26 जनवरी तक बिकेंगे। टिकट खिड़की सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुली रहेगी। फिर दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक टिकट की बिक्री होगी। हर व्यक्ति दो टिकट ले सकता है। टिकट लेने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा। सबसे सस्ते टिकट की कीमत एक हजार रुपये रखी गई है। टी-20 सीरिज में तीन मैच होने हैं। दूसरा मैच 29 जनवरी को लखनऊ और तीसरा मैच 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...