दिन भर की बड़ी खबरें @ 26.01.2023# Jhatpat

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दिन भर की बड़ी खबरें….

1. झारखंड के गवर्नर रमेश बैस ने कहा कि राज्य सरकार ने गुजरे 3 सालों में जन कल्याण के अनेकों काम को पूरा किया है। कई नई योजनाओ की शुरुआत की है। सरकार ने विशेषकर गरीबों, कमजोरों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं की जरूरतों का पूरा ख्याल रख विकास के लक्ष्य तय किये हैं। मौका था राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का। गवर्नर रमेश बैस ने यहां झंडोंत्तोलन किया। मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, गृहसचिव राजीव अरुण एक्का सहित राज्य सरकार के कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले सेना के अधिकारी, पुलिस के जवान और अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में प्रयोग की गई बोफोर्स तोप को सेना द्वारा दिखाया गया। यह आकर्षण का केंद्र रहा। टाना भगत की टोली द्वारा झांकी प्रस्तुत की गई। वहीं सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा झांकी के माध्यम से लोगों को योजनाओं के बारे बताया गया।

2. गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बाबा नगरी और भगवान बिरसा मुंडा की झांकी सबसे अलग दिखी। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को झांकी के सबसे अगले हिस्से में रखा गया था। देवघर का बैद्यनाथ धाम देश-विदेश में मशहूर है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। बिरसा मुंडा ने 19वीं सदी में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इन्हें झारखंड में भगवान माना जाता है। इस झांकी में मशहूर सोहराय पेंटिंग भी झलकी। यह पेंटिंग आज की तारीख में भी हजारीबाग के पहाड़ियों पर गुफाओ में देखी जा सकती है।

3. विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल 27 अप्रैल को खुलेंगे। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर टिहरी में नरेंद्रनगर के राजमहल में धाम के कपाट खुलने की तिथि तय कर ली गई। तिथि के अनुसार 27 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर पूरे विधि विधान के साथ कपाट खोले जायेंगे। वहीं तेल कलश यात्रा 12 अप्रैल को निकाली जाएगी। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार सहित बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। यह मशहूर बदरीनाथ धाम उतराखंड के चमोली में है।

4. आगरा के सिटी स्टेशन रोड में आज एक बड़ा हादसा हुआ। यहां के धर्मशाला में चल रहे खुदाई कार्य के दौरान 6 मकान अचानक भरभराकर गिर गये। दिल दहला देने वाले इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गयी। वहीं कई लहूलुहान लोग अस्पताल में है। मलबे में दबी 4 साल की बच्ची रुशाली की डेड बॉडी निकाल ली गयी है। वहीं 3 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। आज सुबह साढ़े 7 बजे के करीब हुए इस हादसे के बाद कुछ लोगों का इल्जाम था कि एक ठेकेदार की जिद के बाद यह बड़ा हादसा हो गया। मना करने के बावजूद ठेकेदार बेसमेंट की खुदाई कर रहा था।

5. साहिबगंज के सिदो कान्हू स्टेडियम में आज हादसा हो गया। गणतंत्र दिवस समारोह में करतब दिखाने के दरम्यान एक मार्शल आर्ट खिलाड़ी हिमांशु ओझा बेतरह घायल हो गए। मार्शल आर्ट में कई पुरस्कार जीत चुके हिमांशु ने पहले पेट से बाइक पार कराने का करतब दिखाना शुरू किया। बाइक चालक के काबिल नहीं रहने के कारण मिस्टेक हो गयी। वह पेट के बजाय कमर पर बाइक चढ़ा पार कर गया। वहीं माथे पर ट्यूबलाइट फोड़ते वक्त उसके सिर से खून बहने लगा। इसके बाद उसे सदर अस्पताल भेजा गया।

6. राजधानी रांची के JSCA स्टेडियम में कल होने वाले मैच की पूरी तैयारी कर ली गई है। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी गुरुवार को प्रैक्टिस करने स्टेडियम पहुंचे । यहां खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रैक्टिस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रैक्टिस के बाद सभी खिलाड़ी होटल ब्लू रेडिसन में लौट आये। मैच को लेकर ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किये जाएंगे। दूसरे जिलों से आने वाली गाड़ियों के लिए डॉप गेट बनाए गए हैं। 11 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाये गये हैं। मैच को लेकर टिकटों की भी बिक्री शुरू है। टी20 सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे।

7. गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में अपनी तरह की पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस वैक्सीन को लॉन्च किया। इस स्वदेशी वैक्सीन को भारत बायोटेक कंपनी ने बनाया है। कंपनी के अध्यक्ष और एमडी डॉ कृष्णा एला ने कहा कि इस वैक्सीन को पहुंचाना आसान है और इसके लिए किसी सिरिंज या सुई की जरूरत नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यह वैक्सीन तीन प्रतिरक्षा असर IGG, IGA और T सेल प्रतिक्रिया पैदा करती है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया में कोई अन्य टीका तीन तरह की प्रतिक्रियाएं नहीं दे सकता है। यह वैक्सीन सरकार को 325 रुपये प्रति शॉट और निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए 800 रुपये प्रति शॉट के हिसाब से बेची जायेंगी

8. सेवा को स्थायी करने की मांग को लेकर राजभवन के बाहर अनशन पर बैठी अनुबंधित नर्सों में कुछ की तबीयत आज खराब हो गई। पारा मेडिकलकर्मी और आंदोलित नर्सों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर सदर अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ राजेश कुमार जायसवाल आमरण अनशन स्थल पहुंचे। डॉक्टर जायसवाल जब बीमार नर्सों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाये तो नर्सों ने इसका प्रतिरोध किया। नर्से धरनास्थल पर ही इलाज करने के लिए कहने लगीं। इस बात को लेकर दोनों में बकझक भी हो गई। बाद में ज्यादा बीमार एक नर्स को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये लोग बीते 17 जनवरी से आंदोलित हैं।

9. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से रांची में तीन मैचों की T-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच के एक दिन पहले भारतीय खिलाड़ियों को सरप्राइज दिया है। धोनी ने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ से जेएससीए स्टेडियम में मुलाकात की। साथ ही कुछ खिलाड़ियों को बैटिंग टिप्स भी दिए। BCCI ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

इसे भी पढ़ें : मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर की बिगड़ी हालत… देखें

इसे भी पढ़ें : कर्तव्य पथ पर केंद्रबिंदु रहे बिरसा मुंडा और बाबा नगरी की झांकी

इसे भी पढ़ें : नेजल वैक्सीन iNCOVACC हुई लॉन्‍च, जानिए- कितनी है कीमत

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में माफियाओं को झटका… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :वर्चस्व और आपसी रंजिश का नतीजा है कोयला कारोबारी का मारा जाना… देखें

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे टीम इंड‍िया और न्‍यूजीलैंड के ख‍िलाड़ी, 27 को JSCA में होगा मुकाबला

इसे भी पढ़ें :रेलवे ओवर ब्रिज पर रिकवरी एजेंट को ठोक डाला… देखें

इसे भी पढ़ें :फिर एक जवान हुआ IED ब्लास्ट का शिकार… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...