Kohramlive : ‘बारात लेकर आया तो श्मशान बना दूंगा’ यह बोल उसने ऐसा कुछ किया। जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। प्रेमिका की शादी से उसका प्रेमी बौखला गया। उसने प्रेमिका के घर तो क्या पूरे गांव में धमकी भरे पोस्टर चिपका दिए। उसने प्रेमिका के होने वाले दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी। यह अजीबो गरीब मामला हापुड़ का बताया जा रहा है।
लड़की के घरवालों ने कथित प्रेमी पर इल्जाम लगाया है कि यह शख्स उनको डरा-धमका रहा है। उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया है। रिश्ता तय होने के बाद एक शख्स ने अपने साथियों के साथ उनके घर के बाहर यहां तक कि पूरे गांव में जगह-जगह पोस्टर चिपका दिए है। पोस्टर में उन्होंने जिस लड़के से बेटी की शादी तय की है, उसे मारने की धमकी दी है। पोस्टर में लिखा है कि ‘कान खोल कर सुन ले दूल्हे राजा मोंटी सिंह, करिश्मा मेरी है। बारात लेकर मत आना, नहीं तो तू जिंदा नहीं बचेगा। बारात श्मशान बना दूंगा जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी हो वही बारात में आए। अभी केवल हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं, बाकी फिल्म बारात में चलेगी।’
बदमाशों ने घर के बाहर हवाई फायरिंग की। यहां तक कि पेट्रोल से भरी बोतल को आग लगाकर फेंका। जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस घटना के बाद लड़की के घरवालों में डर का माहौल है। उन्होंने इस बारे में थाने में लिखित आवेदन भी दिया है। सिंभावली पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। इसकी गहन जांच की जा रही है। घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
इसे भी पढ़ें : सीएम का बड़ा ऐलान, अब ‘विशाखापत्तनम’ होगी आंध्र प्रदेश की नई राजधानी
इसे भी पढ़ें : BJP नेता ने थार से दो दोस्तों को कुचला, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
इसे भी पढ़ें : Garhwa News : पति की आखिरी निशानी भी ले गया चोर… देखें
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें
इसे भी पढ़ें : आसाराम बापू को मिली यह बड़ी सजा… देखें
इसे भी पढ़ें : रेप मामले में आसाराम दोषी करार, कल सजा का ऐलान










