Ranchi : झारखंड के शहरों ने फिर एक बार स्वच्छता के मंच पर परचम लहरा दिया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजे आते ही रांची के बुंडू और जमशेदपुर की किस्मत चमक उठी। जमशेदपुर को देशभर में तीसरा स्थान (3-10 लाख आबादी वर्ग) एवं बुंडू को झारखंड का ‘प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर’ घोषित किया गया। यह सम्मान दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में दिया गया। राष्ट्रपति समेत सभी केंद्रीय नेताओं ने झारखंड के प्रयासों की खुलकर तारीफ की। वहीं CM हेमंत सोरेन और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार की अगुवाई में स्वच्छता मिशन ने नई उड़ान भरी है। साल 2016 से 2025 तक के सफर में झारखंड ने स्वच्छता की सीढ़ी एक-एक करके चढ़ी है। पहले जहां हालात सामान्य थे, आज वही राज्य राष्ट्रीय मंच पर झिलमिला रहा है।
राज्य सरकार की ओर से नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव सुनील कुमार, SUDA निदेशक सूरज कुमार एवं जमशेदपुर और बुंडू के स्थानीय पदाधिकारी सम्मानित भी हुये। झारखंड फिर से साफ-सुथरे भविष्य की ओर बढ़ रहा है। और इस बार, जनता भी कह रही है, “स्वच्छता में नंबर वन – मेरा झारखंड।”
और भी बड़ी बातें
- जमशेदपुर को मिला 5-स्टार शहर का तमगा
- देवघर, जुगसलाई और चाकुलिया को 1-स्टार रेटिंग
- जमशेदपुर को ‘वॉटर प्लस सिटी’ का दर्जा
- बुंडू, चिरकुंडा, राजमहल, साहेबगंज और देवघर हुए ODF++ घोषित
इसे भी पढ़ें : अचानक DC पहुंचे प्रखंड कार्यालय, हालत देख दे डाले ये निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : राजधानी के अस्पताल में खू’न, गो’ली और सन्नाटा, सनसनी












