रांची : कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्यभर में कोर्ट का काम बंद करने का फैसला लिया गया है। 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कोर्ट का काम बंद रहेगा। झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने वर्चुअल और फिजिकल दोनों तरह के कोर्ट के काम को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने राज्य के सभी बार भवनों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश जारी किया था।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर आम मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। पहले सेवा सदन और अब रिम्स की ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रिम्स के ओपीडी के डॉक्टरों को कोरोना मरीजों के इलाज में लगाया गया है। अब ई-ओपीडी के माध्यम से अन्य मरीजों का इलाज होगा।
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर हत्याकांड : सनकी दीपक करने वाला था सुसाइड, पर पहले ही चढ़ गया पुलिस के हत्थे
शास्त्री मार्केट 18 से 25 अप्रैल तक बंद
शहर में कोविड संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए शास्त्री मार्केट कमिटी ने 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया। लॉकडाउन को लेकर सभी दुकानदारों की राय ली गई और दुकानें एक सप्ताह के लिए बंद रखने पर आम सहमति बनी। कमिटी के सह सचिव किशोर पपनेजा ने जानकारी दी कि फिलहाल 18 से 25 अप्रैल तक शास्त्री मार्केट की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
इसे भी पढ़ें : BREAKING: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा स्थगित, जैक ने लिया निर्णय












