kohramlive desk : केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी। मोदी सरकार ने शिक्षक पात्रता जांच यानी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) के योग्यता प्रमाणपत्र की वैधता अवधि की मान्यता को अब सात साल के बजाय उम्र भर के लिए कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है।
The validity period of Teachers Eligibility Test (TET) qualifying certificate extended from 7 years to lifetime with retrospective effect from 2011: Ministry of Education pic.twitter.com/pMh3NtrLA3
— ANI (@ANI) June 3, 2021
साल 2011 से प्रभावी होगी यह व्यवस्था
शिक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जिन उम्मीदवारों या छात्रों के प्रमाणपत्र की सात वर्ष की अवधि पूरी हो गई है, उनके बारे में संबंधित राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रशासन टीईटी की वैधता अवधि के पुनर्निधारण करने या नया टीईटी प्रमाणपत्र जारी करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे । यह व्यवस्था 2011 से प्रभावी होगी।
The validity period of Teachers Eligibility Test (TET) qualifying certificate extended from 7 years to lifetime with retrospective effect from 2011: Ministry of Education pic.twitter.com/pMh3NtrLA3
— ANI (@ANI) June 3, 2021
सीबीएसई साल में दो बार आयोजित करता है परीक्षा
गौरतलब है कि सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में होती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं।






