Kohramlive Desk : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जिसका करोड़ों वाहन चालकों पर असर पड़ेगा। गडकरी ने बताया है कि साल 2024 से पहले देश में 26 ग्रीन एक्सप्रेसवे बन जाएंगे और साथ ही टोल टैक्स के लिए नए नियम जारी किए जाएंगे। सरकार आने वाले दिनों पर टोल की वसूली के लिए 2 ऑप्शन देने पर प्लान बना रही है। इसमें पहला ऑप्शन कारों में ‘जीपीएस’ (GPS) प्रणाली लगाई जा सकती है। वहीं, दूसरा तरीक आधुनिक नंबर प्लेट से संबधित है। फिलहाल अभी इसके लिए प्लानिंग चल रही है। आपको बता दें ग्रीन एक्सप्रेस वे बनने के बाद भारत सड़कों के मामलों में अमेरिका के बराबर हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में टोल टैक्स वसूलने के लिए प्रोद्यौगिकी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जाएगा। अब तक टोल नहीं देने पर सजा का प्रावधान नहीं है, लेकिन टोल के संबंध में एक विधेयक लाने की तैयारी चल रही है। अब टोल टैक्स सीधा आपके बैंक खाते से काटा जाएगा। इसके लिए कोई अलग से कार्रवाई नहीं होग। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘2019 में, हमने एक नियम बनाया कि कारें कंपनी-फिटेड नंबर प्लेट के साथ आएंगी। इसलिए बीते चार साल में जो वाहन आए हैं उन पर अलग-अलग नंबर प्लेट हैं।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में PDS दुकानदारों पर गिरी गाज, कहां कितनों का लाइसेंस हुआ रद्द… देखें यहां
इसे भी पढ़ें :ताबड़तोड़ फायरिंग में जमील और तिवारी का क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :7 नक्सलियों ने किया सरेंडर… देखें
इसे भी पढ़ें :नहर में नहाने गई दो सगी बहनों के साथ क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :फ्लाइट में सिरफिरे ने टॉयलेट में पी सिगरेट…फिर खोलने लगा इमरजेंसी गेट
इसे भी पढ़ें : ट्रेन के अंदर मा*रधाड़, हो गया भयानक कांड… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कमान संभालते ही क्या बोल गईं लिट्टीपाड़ा की थानेदार… देखें








