UP : महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें कुंभ के क्षेत्र से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए चलाने का फैसला लिया है। आज यानी 29 जनवरी को दूसरे शहरों से कोई भी स्पेशल ट्रेन प्रयागराज नहीं आयेगी। इन सभी ट्रेनों को कुंभ से होकर आ रहे यात्रियों को दूसरे शहरों में ले जाने के लिए चलाया जायेगा। वहीं भगदड़ के बाद ट्रेन कैंसिल होने की खबरों को रेलवे ने खारिज कर दिया है।
चेयरमैन रेलवे बोर्ड सतीश कुमार ने मीडिया को बताया कि हर 4 मिनट में प्रयागराज से ट्रेन चलेगी। आज यानी मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज से 360 स्पेशल ट्रेन यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए चलायी जायेगी। इंडियन रेलवे यात्रियों को गाइडलाइन जारी करेगी ताकि उन्हें स्टेशन पर किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। सफर के दौरान यात्रियों के सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जायेगा। रेलवे ने ऑफिशियल बयान जारी करके कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के वाणिज्य प्रबंधक मनीष कुमार ने कहा कि ” पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक रोक दिया गया है लेकिन रेगुलर ट्रेन है चलती रहेगी।” भगदड़ के बाद रेलवे अलर्ट मोड पर आ गया है और सभी स्टेशनों पर रैपिड एक्शन फोर्स और एक्स्ट्रा पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। यात्रियों के सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है।
इसे भी पढ़ें :सांसद बोले, इस मकसद से काम कर रही है भाजपा…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…
इसे भी पढ़ें :भीख मांगना हुआ अपराध, भिखारी अरेस्ट…












