Bokaro: 298 कड़कनाथ और 186 लाल मुर्गियों की मौत के बाद तहलका मच गया। गुजरे पांच दिनों में बोकारो सेक्टर 12 के लोहांचल राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में 400 मुर्गियों के मर जाने की फैली खबर ने सबकी नींद हराम कर दी। अलर्ट मोड में आ गई पशुपालन विभाग की टीम ने मरी हुई मुर्गियों का सैंपल लेकर उसे जांच के लिये कोलकाता और भोपाल भेजा है। कोलकाता से कुछ जांच रिपोर्ट भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्युरिटी एनिमल डिजीज को भेजा गया है। एहतियात के तौर पर 14 फरवरी से ही सरकारी मुर्गा फार्म से अंडा बिक्री बंद कर दी गई है। फॉर्म के आसपास ब्लीचिंग पाउडर, चूना और अन्य कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव शुरू हो गया है। फैली खबर के बाद से लालपुर-मेन रोड के बीच रहे एक अंडा दुकान से भी भीड़ छंटनी शुरू हो गई है। पशुपालन अधिकारी मनोज कुमार मणि ने मीडिया के माध्यम से लोगों से कुछ दिनों तक मुर्गा और अंडा खाने से परहेज करने की अपील की है। इस घटना को देखते हुए रिस्पॉन्स टीम गठित कर दी गई है। बर्ड फ्लू है या नहीं, यह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पायेगा।
इसे भी पढ़ें :MS Dhoni इस दिन खेलेंगे अपना आखिरी IPL मैच! देखें…
इसे भी पढ़ें : Nikki Murder Case: खूनी दूल्हे के ”का*तिल बाराती,” माथा ठनक गया पुलिस का, देखें….
इसे भी पढ़ें : IMD ALERT : बढ़ सकती है ठंड! कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश की संभावना
इसे भी पढ़ें : CM ने पहाड़ी मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की, भव्य शिव बारात को किया विदा












