spot_img

Commonwealth Games से पहले ही इंडिया को बड़ा झटका, ये दो दिग्गज खिलाड़ी बाहर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Commonwealth Games 2022 में शीर्ष फर्राटा धाविका एस धनलक्ष्मी डोप टेस्ट में नाकाम रहने के कारण आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं ले सकेंगी। त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी ऐश्वर्य बाबू भी प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के दोषी पाए गए हैं। बता दें कि धनलक्ष्मी बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की 36 सदस्यीय टीम में हैं। वह विश्व एथलेटिक्स की एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट द्वारा कराए गए टेस्ट में प्रतिबंधित स्टेरॉयडके सेवन की दोषी पाई गईं। वह बर्मिंघम खेलों में नहीं जा पाएंगी।

 धनलक्ष्मी डोपिंग में फेल

धनलक्ष्मी सौ मीटर और चार गुणा 100 मीटर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली थीं। वह यूजीन में विश्व चैंपियनशिप के लिए भी भारतीय टीम में थीं, लेकिन वीजा दिक्कतों के कारण नहीं जा सकीं। धनलक्ष्मी ने 26 जून को कोसानोव मेमोरियल एथलेटिक्स मीट में 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था।

ऐश्वर्य भी जांच में पाई गईं पॉजीटिव

24 साल के ऐश्वर्य का नमूना नाडा अधिकारियों ने पिछले महीने चेन्नई में राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के दौरान लिया था। उनकी जांच का नतीजा पॉजीटिव आया है। ऐश्वर्य ने चेन्नई में त्रिकूद में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

इसे भी पढ़ें : रेलवे में अब बुजुर्गों और खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा कंसेशन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णणव का ऐलान

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :पत्नी ने नहीं उठाया फोन, सिपाही ने तीन दोस्तों को ठोक डाला

इसे भी पढ़ें :NTA JEE Main Session 2 Postponed, जानें कब होगी परीक्षा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...