spot_img

‘थलाइवा’ का बड़ा एलान, ले रहे राजनीति से यू-टर्न

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

राजनीति में बिना रहे, करते रहेंगे लोगों के लिए काम

कोहराम लाइव डेस्क : सोशल मीडिया पर साउथ के सुपर हीरो ‘थलाइवा’ काफी ट्रेंड कर रहें हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। हालांकि डॉक्टर्स द्वारा जारी की गई हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि अब उनकी हालत में काफी सुधार है। उन्हें किसी तरह की गंभीर समस्या नहीं है। साथ ही डॉक्‍टरों ने उन्हें डिस्चार्ज करते हुए बेड रेस्‍ट की सलाह दी है। रजनीकांंत ने तीन पेज की चिट्ठी ट्वीट कर बताया कि स्‍वास्‍थ्‍य कारणों के वजह से राजनीति से यू-टर्न ले रहे हैं।

अपने प्रशंसकों से मांगी माफी 

साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि राजनीति में आए बगैर वो तमिलनाडु की जनता के लिए पहले की तरह काम करते रहेंगे। ‘मेरा मौजूदा स्‍वास्‍थ्‍य ईश्‍वर की ओर से दी जा रही चेतावनी है।’ ये लिखते हुए उन्‍होंने अपने प्रशंसकों से माफी मांगी। साथ ही उन्‍होंने लोगों से राजनीति में प्रवेश ना करने को लेकर किए गए अपने पुराने वादे को तोड़ने के लिए माफी मांगते हुए कहा कि अब वो अपनी पार्टी लॉन्च करने का फैसला वापस ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : इंडिया के उद्योग जगत के दो दिग्‍गजों का आज है बर्थ डे

इसके साथ उनका कहना है क‍ि वो केवल सोशल मीडिया के जरिए चुनाव नहीं जीत सकतें और लोगों को उनकी आवश्‍यकतानुसार सरकार नहीं दे सकतें। उन्होंने कहा की राजनीति के अनुभवी मेरी इस बात से सहमत होंगे। मुझसे लाखों लोगों से मिलने और सभाओं के आयोजन की उम्‍मीद की जाएगी।’

कोविड-19 टेस्ट में रिपोर्ट आई नेगेटिव

ब्लड प्रेशर की परेशानी के कारण रजनीकांत 25 दिसंबर को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान मौजूद दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 22 दिसंबर को उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया गया था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई।

इसे भी पढ़ें : SSC ने जारी की Junior Engineer Exam की ‘आंसर की’

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...