Kohramlive : देश की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी TCS ने बड़ा ऐलान किया है। TCS ने अपनी अटेंडेंस पॉलिसी कड़ी कर दी है। कंपनी द्वारा कर्मचारियों को सप्ताह में पांच दिन ऑफिस से काम करने का आदेश दिया गया है। नवीनतम नीति अपडेट के अनुसार, 60 प्रतिशत से कम हाजिरी वाले लोगों को त्रैमासिक बोनस नहीं मिलेगा। फुल बोनस उन्हें ही मिलेगा, जिनका अटेंडेंस 85 फीसदी या उससे अधिक है। 85 फीसदी से कम अटेंडेंस होने पर कर्मचारियों का बोनस कट किया जायेगा। सूत्रों का कहना है कि TCS ने कुछ रोज पहले ही आंतरिक HR पोर्टल पर इन बदलावों के बारे में बताते हुये अपनी पॉलिसी अपडेट की थी।
अटेंडेंस के हिसाब से मिलेगा बोनस
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपडेटेड पॉलिसी के अनुसार जो कर्मचारी हफ्ते में 4 दिन या उससे ज्यादा ऑफिस आ रहे हैं, उन्हें 100 फीसदी परफॉर्मेंस बोनस दिया जायेगा। वहीं, 75 से 85 फीसदी अटेंडेंस वाले कर्मचारियों को 75 फीसदी परफॉर्मेंस बोनस मिलेगा। 60 फीसदी से लेकर 75 फीसदी तक अटेंडेंस वालों को 50 फीसदी परफॉर्मेंस बोनस दिया जायेगा। 60 फीसदी से कम अटेंडेंस वालों को कोई बोनस नहीं दिया जायेगा।
हर हफ्ते 45 घंटे अटेंड करना होगा ऑफिस
कंपनी ने हर हफ्ते 45 घंटे या 9 घंटे हर रोज ऑफिस अटेंड करने का नियम भी बना दिया है। TCS उन कर्मचारियों पर कार्रवाई करना चाहती है, जो वर्क फ्रॉम ऑफिस को गंभीरता से नहीं लेते। कंपनी ने वर्क फ्रॉम ऑफिस को वेरिएबल पे या बोनस से जोड़ दिया है। अटेंडेंस को लेकर गंभीर नहीं होने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…














