Kohramlive desk : रोजगार की Job Search कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार अगले डेढ़ साल में बंपर नौकरियां देने जा रही है। इस दौरान सरकार की दस लाख लोगों को भर्ती करने की योजना है। पीएमओ इंडिया अकाउंट से इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया है, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की समीक्षा की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को आदेश दिया है कि अगले डेढ़ सालों में इस पर मिशन मोड में काम किया जाए और 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाए।
PM @narendramodi reviewed the status of Human Resources in all departments and ministries and instructed that recruitment of 10 lakh people be done by the Government in mission mode in next 1.5 years.
— PMO India (@PMOIndia) June 14, 2022
आत्मानिर्भर भारत का एलान
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस साल 24 मार्च को कहा, “रोजगार और बेरोजगारी पर डेटा 2017 से राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) की ओर से आयोजित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के माध्यम से एकत्र किया जाता है। भारत सरकार ने व्यवसायों को प्रोत्साहन प्रदान करने और COVID-19 के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए आत्मानिर्भर भारत पैकेज की ऐलान की है। इस पैकेज के तहत सरकार 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक का वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। इस पैकेज में देश को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए विभिन्न दीर्घकालिक योजनाएं / कार्यक्रम / नीतियां शामिल हैं।
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी
मोदी सरकार का यह फैसला रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पटना, इलाहाबाद जैसे शहरों में युवा रेलवे भर्ती के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं। मोदी सरकार पर हमला करते हुए अकसर उस पर रोजगार न दे पाने का आरोप लगाता रहा है। खासतौर पर नोटबंदी, जीएसटी और फिर कोरोना काल में अर्थव्यवस्था की विकास दर धीमी होने के चलते निजी क्षेत्र में भी नौकरियों के अवसर ज्यादा नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में मोदी सरकार का यह ऐलान सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।
इसे भी पढ़ें : लालू यादव को CBI कोर्ट से राहत, सिंगापुर जाने का रास्ता साफ








