spot_img

लालू यादव को CBI कोर्ट से राहत, सिंगापुर जाने का रास्ता साफ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने अरबों रुपये के चारा घोटाले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया है। अदालत के अदालत के बाद लालू प्रसाद अपने पासपोर्ट का रिन्युअल करा पाएंगे और इलाज के लिए सिंगापुर जा पाएंगे। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दिया है।लालू प्रसाद यादव ने किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर जाने की बात बताई थी। लेकिन उनका पासपोर्ट चारा घोटाले के केस में सीज कर लिया गया था। इसको लेकर लालू यादव ने सीबीआई कोर्ट से गुहार लगाई थी। मंगलवार को अदालत ने आरजेडी सुप्रीमो का पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश जारी कर दिया।

लालू यादव अब जा पाएंगे सिंगापुर

लालू प्रसाद के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने को लेकर दायर याचिका को स्वीकृत कर लिया और पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया हैं। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट की वैलिडिटी समाप्त हो रही थी और इस वजह से उसे रिन्यूअल कराने के लिए याचिका दायर की गई थी।

अदालत में दायर याचिका में इस बात की भी जानकारी दी गई थी कि रिन्यूअल कराने के पीछे का मकसद लालू प्रसाद को इलाज के लिए सिंगापुर जाना है। उनकी किडनी खराब है और सिंगापुर में उन्हें अपनी किडनी का ट्रांसप्लांट करना है। इसके लिए सिंगापुर के एक अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेना है, लेकिन अपॉइंटमेंट के लिए पासपोर्ट का अप टू डेट होना अनिवार्य है।

लालू को मिली राहत

गौरतलब है कि चारा घोटाले के पांच मामलों में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव को सजा सुनायी हैं, लेकिन सजा की आधी अवधि पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को सशर्त जमानत दी है, जिसमें उन्हें अपना पासपोर्ट सीबीआई कोर्ट में जमा कराना था और मोबाइल नंबर नहीं बदलना था। आपको ये भी बता दें कि लालू प्रसाद यादव की एक बेटी रोहिणी आचार्य अपने पति के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...