रांची : सोनाहातू में अवैध बालू जमा करने के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने हजारों टन से अधिक डंप अवैध बालू को जब्त कर लिया है। इस मामले में कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त कार्रवाई डीएसपी बुंडू के नेतृत्व में की गई।
यहां याद दिला दें कि एनजीटी ने बालू उठाव पर रोक लगा दिया है। एनटीजी की रोक के बाद बालू माफिया धड़ल्ले से बालू डंप करने में जुटे हैं। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
Read More : पुलिस ने 6 माओवादियों को मार गिराया, मरने वालों में महिलाएं भी शामिल
Read More : देखिये, कैसे वैन में मिले चावल के दाने के जरिये डकैतों तक पहुंच गई पुलिस












