Patna : पटना में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में गड़बड़ियों को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। खराब गुणवत्ता वाले अनाज की आपूर्ति और अनियमितताओं के आरोप में राज्य खाद्य निगम के 6 सहायक प्रबंधक और 6 गुणवत्ता नियंत्रक को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले विभाग ने 6 आपूर्ति निरीक्षक/प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी निलंबित किया था। वहीं, 27 आपूर्ति निरीक्षक और 7 सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारियों से जवाब-तलब किया गया है।
राज्यव्यापी निरीक्षण में खुली पोल
“जीरो ऑफिस डे” अभियान के तहत विभाग ने राज्यभर की 53,869 पीडीएस दुकानों में से 49,209 का निरीक्षण पूरा कर लिया है। इस दौरान 10,735 दुकानों को नोटिस, 108 एफआईआर, और 178 दुकानों का लाइसेंस रद्द किया गया।
अनियमितता के आंकड़े चौंकाने वाले
1,349 दुकानों में कम तौल
1,230 दुकानों में खराब गुणवत्ता का अनाज
4,428 दुकानों में राशन न देने की शिकायतें
पारदर्शिता की दिशा में सरकार का कदम
खाद्य मंत्री लेसी सिंह ने साफ कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि लाभुकों को समय पर, सही तौल और गुणवत्ता वाला राशन मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी दोषी पाया जायेगा, उस पर कठोर कार्रवाई होगी। “PDS में गड़बड़ियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जनता की शिकायतों के बाद शुरू किये गये इस महाअभियान का मकसद व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना है।”
इसे भी पढ़े : “मैं शिवभक्त हूं, सारा ज’हर निगल जाता हूं”, क्यों बोले PM… जानें
इसे भी पढ़े : इस रोज से झारखंड में फिर भारी बारिश…
इसे भी पढ़े : जितिया : परंपरा, साज-सज्जा और मातृत्व की ममता
इसे भी पढ़े : 30 अज्ञात श’वों को मिली सद्गति






