Kohramlive : पिकअप वाहन और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में 6 लोगों की जान चली गई। वहीं 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में बच्चे बुजुर्ग महिला समेत लगभग 25 लोग सवार थे, जो पारिवारिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लटुवा लौट रहे थे। इसी दौरान पलारी थाना से छह किमी आगे गोड़ा पुलिया के पास हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पलारी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी में भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना रात करीब 11 बजे छत्तीसगढ़ के पलारी के गोड़ा पुलिया के पास घटी।
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने किया चाकू से हमला…
इसे भी पढ़ें : जिन्हें 20 सालों से ढूंढ रही थी पुलिस, आज धराये…
इसे भी पढ़ें : PLFI उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : ”मोचा” ने ढाया कहर, यहां धूलभरी हवा और झमाझम बारिश…
इसे भी पढ़ें :IPS दीपक रतन नहीं रहें, दिल्ली में ली आखिरी सांस….
इसे भी पढ़ें : भाभी से हो गया प्यार, भाई का क्या किया हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : गोबर की अचानक बढ़ी मांग, हो गई मंहगी… जानें क्यों








