Kohramlive : एक जर्जर मकान भरभरा कर गिर गया, इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम रेस्क्यू कर रही है। बताया जा रहा है कि मकान का बारजा गिरने से लोग मलबे के नीचे दब गए। जिससे उनकी मौत हो गई है। मकान काफी पुराना था। तेज बारिश से बचने के लिए लोग उसके नीचे खड़े हो गए थे। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना उत्तरप्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज के हटिया चौराहे के पास की है।
इसे भी पढ़ें : करम महोत्सव में बोले सीएम हेमंत… इंतजाम ऐसा होगा कि कोई भी बच्चा घर से अनाज नहीं लाएगा
इसे भी पढ़ें : पुलिस ने दिलेरी दिखा खूब लूटी वाहवाही… देखें कैसे






