दानापुर के पीपा पुल पर बड़ा हादसा, गंगा में गिरी पिकअप वैन, अबतक मिले इतने शव

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : बिहार की राजधानी पटना से शुक्रवार की सुबह-सुबह एक मनहुस खबर सामने आई। दानापुर के पीपा पुल से एक सवारी गाड़ी गंगा नदी में समा गई। जिसमें कई लोग लापता हो गए। अभी तक 8 शवों को बरामद किया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार पिकअप वैन में 25 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक बचाव दल मौके पर पहुंच राहत और बचाव कार्य में जुट गया है।

Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर

बताया जा रहा है कि पिकअप सवार एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। दानापुर के पीपा पुल पर पिकअप अपना संतुलन खो बैठी और गंगा नदी में गिर गई। घटना के बाद आस-पास के गांव के लोग जुट गए। ग्रामीणों की मदद से 8 शव को बरामद किया जा चुका है। बाकी की तलाश जारी है। गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।

Read More : दिल्‍ली के इस अस्‍पताल में ऑक्‍सीजन की कमी से हाहाकार, 25 मरीजों ने तोड़ा दम

मृतकों में 75 वर्षीय रमाकांत सिंह, 60 वर्षीय गीता देवी, 50 वर्षीय अरविंद सिंह, 65 वर्षीय सरोजा देवी, 8 वर्षीय आशीष, 75 वर्षीय अनुराधा देवी, 12 वर्षीय एक बच्चा और 14 वर्षीय एक बच्ची शामिल है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही पिकअप को बाहर निकालने की कोशिश भी की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...