spot_img
spot_img
spot_img

यूपी में भीषण सड़क दुर्घटना, 14 बारातियों की दर्दनाक मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : उत्तर प्रदेश  प्रतापगढ़ में  भीषण सड़क दुर्घटना में 14 बारातियों की मौत हो गई। बारातियों से भरी बोलेरो गुरुवार देर रात खड़े ट्रक में पीछे जा घुसी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। देर रात हुए दुर्घटना से हड़कंप मच गया। कुंडा थाना क्षेत्र के चौंसा जिरगापुर निवासी संतलाल यादव के बेटे सुनील यादव की गुरुवार को शादी थी। बारात नवाबगंज थाना क्षेत्र के शेखपुर में गई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर रात बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो से कुंडा स्थित गांव लौट रहे थे। मानिकपुर थाना क्षेत्र में देशराज का इनारा के पास तेज रफ्तार बोलेरो सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई. इसके बाद चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोगों के पास जाने की भी हिम्मत नहीं हुई। उधर से गुजरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बोलेरो से शवों को बाहर निकाला और कुंडा सीएचसी पहुंचाया। उधर, हादसे की सूचना गांव में पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। शादी समारोह में भी मातम छा गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...