Kohramlive : इमरजेंसी लैडिंग से पहले ही हवाई जहाज क्रैश हो गया। अजरबैजान एयरलाइंस का यह विमान रूस जा रहा था। क्रैश होते ही हवाई जहाज में आग लग गई। विमान में 62 यात्री सवार थे, वहीं चालक दल के 5 सदस्य सवार थे। इस हादसे में अबतक 31 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं करीब 28 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि, मृतकों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन हादसे का वायरल वीडियो यह जता गया कि हादसा भयावह था। यह बड़ा हादसा कजाखस्तान के अक्तौ हवाई अड्डे के पास हुआ। खबर है कि तकनीकी खराबी के चलते अक्तौ हवाई अड्डे से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। लैडिंग से पहले ही विमान क्रैश हो गया। इसमें कजाखस्तान 6, रूस 16, किर्गिस्तान 3 एवं अजरबैजान के 37 यात्री सवार थे। इसी बीच कजाखस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अकमारल अलनाजारोवा के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार, एक बच्चे सहित 12 यात्रियों को जिंदा बचा लिया गया है। रेस्क्यू का काम जारी है। हादसे के बाद दावा किया जा रहा है कि उड़ान भरने के बाद एम्ब्रेयर 190 एएचवाई8243 विमान एक पक्षी से टकरा गया। इस वजह से विमान की इमरजेंसी लैडिंग की अनुमति मांगी गई, पर इससे पहले ही के पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग के लिए अक्तौ एयरपोर्ट से संपर्क किया। हालांकि, इससे पहले ही स्टीयरिंग फेल होने की वजह से विमान क्रैश हो गया।
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM











