Maharashtra : महाराष्ट्र के भंडारा में सेना की हथियार फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। खबर है कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7 लोग जख्मी हुये हैं। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज 5 किमी तक सुनाई पड़ी। धमाके की वजह से छत गिर गई। इसके अंदर 13-14 लोगों के फंसे होने की आशंका है। JCB की मदद से छत को हटाया जा रहा है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के LTP (लॉन्ग टर्म प्लानिंग) सेक्शन में हुआ।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भंडारा स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुये विस्फोट पर ट्वीट कर लिखा कि, “भंडारा जिले में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 मजदूरों के फंसे होने की खबर है। अभी तक मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्भाग्य से एक मजदूर की मौत हो गई है। 5 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की मदद की जा रही है। बचाव कार्य के लिए SDRF और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव कार्य में लगा हुआ है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमों को तैयार रखा गया है। मैं इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”
Many workers were feared dead after a massive blast was reported at an ordnance factory near #Maharashtra‘s #Nagpur on Friday morning.
The explosion at the factory in Maharashtra’s #Bhandara was of such an intensity that it was heard from 5 km away.
Rescue and medical staff are… pic.twitter.com/K9cATQvY58
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) January 24, 2025
इसे भी पढ़ें :क्रिकेट के दीवानों के लिये कल का दिन बेहद खास… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस रोज रिंकू और प्रिया कर सकते हैं शादी, खुला राज…
इसे भी पढ़ें :हीरो का ह’मलावर बांग्लादेशी, चौंकाने वाला खुलासा…










