spot_img
spot_img

मेला और दंगल देखने के लिए नदी पार करते समय हो गया बड़ा हादसा… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के सुमली नदी में बड़ा नाव हादसा होने की खबर आई है। बाराबंकी में सुमली नदी में लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई। करीब 30 लोग नाव पर सवार थे। करीब 20 लोगों को सही सलामत नदी से बाहर निकाल लिया गया। वहीं दो बच्चे सहित तीन लोगों की डेड बॉडी मिली। कुछ लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यूपी के CM योगी ने राहत के काम में तेजी लाने को कहा है। मौके पर DM और SP सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे। NDRF की टीम को भी बुला लिया गया था।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुमली नदी के उसपार मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के बैराना मऊ मझारी गांव में मेला और दंगल चल रहा था। लोग मेला और दंगल देखने जा रहे थे। नदी पार करते समय नाव हादसा हो गया। नाव बहुत ज्यादा बड़ी नहीं थी। इस हादसे की फैली खबर के बाद पूरे इलाके में हाय-तौबा मच गई। आसपास गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। नाव में सवार लोगों को उनके अपने ढूंढने में लगे रहे। बड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 लोगों को सही सलामत नदी से बाहर निकाल लिया गया। खबर लिखे जाने तक राहत कार्य जारी था।

इसे भी पढ़ें : 25 करोड़ का सांप नीलांचल एक्सप्रेस में कर रहा था सफर, क्या बोले थानेदार…सुनें

इसे भी पढ़ें :अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपनानी पड़ेगी पुरानी परंपरा : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :जम्‍मू में दबोचा गया अलकायदा का एक आतंकी, ग्रेनेड बरामद

इसे भी पढ़ें :Nucleus Mall के मालिक विष्णु अग्रवाल को ED का समन

इसे भी पढ़ें :पॉश इलाके में सेज सजाती थी यह हाई-फाई कॉल गर्ल… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...