Bihar : बिहार में बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से यहां 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई घायल हुये। मौक़े पर चीख-पुकार मच गई। घटना के बारे में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक एक डीजे ट्रॉली पर सवार होकर कई कांवड़िये जल लेने पहलेजा घाट जा रहे थे। तभी डीजे ट्रॉली हाई टेंशन करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। जिससे ट्रॉली में आग लग गई। खबर है कि इसमें कई लोग ज़िंदा जल गये। मृतकों में चार सुल्तानपुर गांव और बाकी नगर थाना क्षेत्र के जढूआ बढई टोला के रहने वाले शामिल है। घटना के बाद उनके घरों में कोहराम मच गया। दिल दहला देने वाला यह हादसा हाजीपुर औधोगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर में हुआ। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को अस्पताल पहुँचाया।
#WATCH हाजीपुर, बिहार: SDPO ओमप्रकाश ने कहा, “इंडस्ट्रियल थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में कांवड़ियां डीजे लेकर जा रहे थे। डीजे काफी ऊंचा था और वहां बिजली का तार था, जिसमें डीजे सट गया। जिसके कारण 8 लोगों की मृत्यु हो गई और कुछ लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है…मामले में… pic.twitter.com/mHgOXZsO9i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2024
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम
इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो